Breaking News

जननायक की जयंती पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी श्रद्धांजलि

जननायक की जयंती पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी श्रद्धांजलि

 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर विद्यापति सेवा संस्थान ने रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व0 ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने समाज के गरीब, पिछड़े एवं अति पिछड़े लोगों के हित में ऐसे अनेक कार्य किए, जिससे बिहार की सियासत में न सिर्फ परिवर्तन आया बल्कि, देश की राजनीति में बिहार की ताकत का जबरदस्त इजाफा हुआ।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने उन्हें बिहार की सियासत में समाजवाद का लोकप्रिय चेहरा और मिथिला एवं मैथिली के विकास का हितचिंतक बताया। डाॅ बुचरू पासवान ने कहा कि वे सही मायने में जननायक थे, यही कारण है कि उनके निधन के करीब 33 साल बीत जाने के बाद भी बिहार व देश की राजनीति में उनका वजूद बना हुआ है।

प्रो जीव कांत मिश्र ने उन्हें समाजवादी राजनीति का आदर्श बताया। जबकि मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने उन्हें सामाजिक न्याय के रास्ते दीर्घकालिक राजनीति साधने वाला राजनेता बताया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले अन्य लोगों में प्रो विजय कांत झा, विनोद कुमार झा, डाॅ गणेश कांत झा, डाॅ उदय कांत मिश्र, प्रो चंद्रशेखर झा बूढा भाई, जय नारायण साह, श्याम किशोर राम, दुर्गानंद झा, महानन्द ठाकुर, आशीष चौधरी आदि शामिल थे।

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …