Breaking News

सी एम कॉलेज,दरभंगा की सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

सी एम कॉलेज,दरभंगा की सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

संगीत और साहित्य राष्ट्रभक्ति तथा आध्यात्मिकता का भाव जागृत करने में सक्षम-प्रो विश्वनाथ गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ‘नटराज डांस एकेडमी,दरभंगा द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति ऐसे आयोजनों से कोरोना के कारण उत्पन्न उदासी का भाव होंगे समाप्त- प्रो इंदिरा

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सदस्यों को एनएसएस पदाधिकारी अखिलेश राठौर में दिलाया शपथ ग्रहण

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से युवाओं में राष्ट्रप्रेम तथा आध्यात्मिकता का भाव जागृत होगा। साहित्य और संगीत का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। गणतंत्र दिवस हमारे लिए अत्यधिक महत्व रखता है, क्योंकि गुलाम भारत में 26 जनवरी ‘प्रतिज्ञा दिवस’ के रूप में मनाया जाता था, जबकि स्वतंत्र भारत में यह दिन ‘गणतंत्र दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। लोकतंत्र का प्रयोगशाला कहा जाने वाला भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमारा संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था,तभी भारत गणतंत्र हुआ।उक्त बातें सी एम कॉलेज,दरभंगा के प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से कोरोना काल में उत्पन्न मायूसी एवं परेशानी को दूर करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महाविद्यालय सांस्कृतिक समिति की समन्वयक प्रो इंदिरा झा ने कहा कि यह आयोजन कोविड-19 के कारण बहुत दिनों तक बंद शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
कार्यक्रम में सी एम कॉलेज के पूर्व छात्र एवं वरीय नर्तक मोहित खंडेलवाल के निर्देशन में ‘नटराज डांस एकेडमी,दरभंगा तथा महाविद्यालय के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मियों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति प्रदान की। कार्यक्रम में प्रो मंजू राय,डा प्रभात कुमार चौधरी,डा आर एन चौरसिया,प्रो एहतेसामुद्दी,डा नरेंद्र कुमार झा,डा संजीत कुमार झा,डा प्रीति कनोडिया,प्रो शिप्रा सिन्हा,प्रो अभिलाषा कुमारी, प्रो रागनी रंजन,डा दिव्या झा,डा मीनाक्षी राणा,डा रीता दुबे,डा जफर आलम,डा रुद्रकांत अमर,डा पुनीता कुमारी,डा रीना कुमारी,डा रूपेंद्र झा,डा शैलेंद्र श्रीवास्तव,डा अखिलेश कुमार विभु,प्रो दिवाकर सिंह, डा मनोज कुमार सिंह,डा संजय कुमार,डा मसरूर सोगरा,डा नफासत कमाली,प्रो अखिलेश कुमार राठौर,डा चंदा कुमारी,कृष्ण देव पासवान,निधि कुमारी,शमसाद अली, अमरजीत कुमार,नीरज कुमार,श्रेया किरण,अनुष्का, आस्था निगम सहित एक सौ से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर आज कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के एनएसएस पदाधिकारी प्रो अखिलेश राठौर ने सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शपथ ग्रहण कराया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में वरीय नर्तक मोहित खंडेलवाल,तन्वी कुमारी,हर्ष प्रिया कुमारी,सुधानी ड्रोलिया तथा शिक्षकों की ओर से डा मसरूर सोगरा,प्रो रागनी रंजन,डा दिव्या झा तथा प्रो इंदिरा झा आदि ने राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिक गीत तथा स्वरचित कविता-पाठ किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कलाकारों को उपहार देकर सम्मानित किया।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …