एम एल एस एम कॉलेज के छात्रों ने मनाया विजय उत्सव : छात्रसंघ
मिथिला स्टूडेंट यूनियन और एम एल एस एम कॉलेज छात्रसंघ के नेतृत्व में महीनों से चल रहें पी॰जी॰ की पढा़ई को लेकर आंदोलन का परिणाम 25 जनवरी को प्राप्त हुआ। मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय संगठन मंत्री सह एम एल एस एम कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने कहा की हमलोग जो मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल पर बैठे थें।

जिसका यह परिणाम हुआ की एम एल एस एम कॉलेज में पीजी की पढा़ई शुरु हुई, महाविद्यालयों का नाम मिथिलाक्षर में लिखा जा रहा है। कन्या उत्थान योजना की राशी निर्गत हो रही है। पुनः प्रैक्टिल परिक्षा का डेट छात्रों को दिया गया। यह सब हमारे संघर्षों का नतीजा है। हम अपनी मांगो पर डटे रहे और आज हमारी विजय हुई। इसीलिये हमालोगों ने आज के दिन महाविद्यालय में विजय उत्सव मनायी जिसके तहत हमलोगों ने डा॰ प्रेम मोहन मिश्रा, डा॰ अवधेश मिश्रा, डा॰ विनोद मिश्रा, श्री केवलकांत झा सर को पुष्प माला एवं अबीर लगाकर उनके सहयोग के लिये उनको धन्यवाद भी किया गया । मौके पर महाविद्यालय छात्रसंघ महासचिव आदित्य मिश्रा ने कहा की इस जीत के लिये हमलोग लंबे समय से इंत्जार कर रहे थे। इस जीत का श्रेय संपुर्ण महाविद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राओं को जाता है। परिषद सदस्य अभिषेक झा का कहना है, की मिथिला स्टूडेंट यूनियन सदैव छात्रहितों के लिये आवाज बुलंद करती है, और उसमें अपनी जीत सुनिश्चित करती है। इस जीत में हमें महाविद्यालय का संपुर्ण योगदान प्राप्त हुआ है। छात्र अमन पांडे ने कहा की महाविद्यालय के छात्रसंघ पर हमें गर्व है। छात्रसंघ ने सदैव छात्रों की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। मौके पर आशिष झा, अमित सिंह, राघव यादव, पंकज तिवारी, तनवीर, सुमन, बमबम, बैभव कुमार, चंदन कुमार झा, विक्की पांडे, योगेश, अतुल आर्या, नीरज पांडे, अंकित कुमार, नीरज झा, ऋतु राज, सुजित आदि उपस्थित थें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal