Breaking News

डॉ सुनीला दास को छात्र-छात्राओं ने दी विदाई

डॉ सुनीला दास को छात्र-छात्राओं ने दी विदाई

सीएम साइंस कॉलेज के वनस्पति विभाग की सेवानिवृत्त अध्यक्ष डॉ सुनीला दास के सम्मान में स्नातक विभिन्न खंडों के छात्र-छात्राओं ने विदाई समारोह आयोजित किया। स्नातक द्वितीय खंड की छात्रा पल्लवी के संचालन में महाविद्यालय के कामेश्वर भवन में आयोजित विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने अनेक मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में छात्र-छात्राओं ने स्वयं के द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को अपनी चहेती शिक्षिका को भेंटकर सभी का मन मोह लिया।
मौके पर प्रधानाचार्य प्रेम कुमार प्रसाद ने जहां उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं, विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ तारानंद झा एवं डॉ संध्या झा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार झा, डॉ खालिद अनवर, प्रयोग प्रदर्शक प्रभात कुमार, आइक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। विदाई समारोह में सभी विभागों के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …