Breaking News

सेवानिवृत शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों को दी गई विदाई।

सेवानिवृत शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों को दी विदाई

 

सीएम साइंस कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ अरविंद कुमार, अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष कौशल कुमार सिन्हा, प्रयोग प्रदर्शक उमाशंकर मिश्र एवं पुस्तकालय सहायक शिवशंकर प्रसाद की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया। मौके पर प्रधानाचार्य प्रेम कुमार प्रसाद ने सेवानिवृत होने वाले शिक्षा कर्मियों के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में डाॅ बालगोबिन्द ठाकुर, राधेश्याम झा, अनुपम कुमार झा, दशरथ यादव, विद्यानंद झा, कृष्ण कुमार चौधरी, शिवशंकर झा, सतीश कुमार, रमेश कामती, प्रवीण कुमार झा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …