पैट रिजल्ट में EWS व दिव्यांग श्रेणी के रिजल्ट सुधार तक हर हाल में काउंसिलिंग पर लगे रोक, अन्यथा 1 से होगा जोरदार प्रदर्शन :- त्रिभुवन कुमार जिलाध्यक्ष NSUI दरभंगा
एनएसयूआई के दरभंगा जिला अध्यक्ष श्री त्रिभुवन कुमार ने आज प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि पैट परीक्षा में EWS व दिव्यांग छात्रों के साथ सरासर अन्याय हुआ है। मैं विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करता हूँ कि जब तक 90 से 98 अंक लाने वाले सभी छात्रों को पास कर उसका काउंसिलिंग लेटर जारी नहीं किया जाएगा तब तक NSUI चैन से नहीं बैठेगी। वही विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार सिन्हा ने कहा अगर 31 जनवरी तक रिजल्ट सुधार नहीं होता है तो 1 फरवरी से पीएचडी विभाग के साथ-साथ नरगौना मुख्य द्वार को बंद कर दिया जाएगा तथा सभी पीजी विभागों में ताला जड़ दिया जाएगा। NSUI कभी यह ज्यादती बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर काउंसिलिंग होगी तो सभी छात्रों की एक साथ होगी और नहीं तो तत्काल प्रभाव से काउंसिलिंग पर रोक लगाया जाय जब तक कि रिजल्ट दुबारा EWS व दिव्यांग श्रेणी का जारी नहीं हो जाता। इस बाबत उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को कई अहम मुद्दों पर एक ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में बीबी अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार सिन्हा कन्हैया कुमार, सुमित कुमार, राहुल कुमार सिंह, दिलखुश कुमार, सौरभ कुमार, मुकुंद कुमार चौधरी, अजय कुमार यादव सहित दर्जनों छात्र साथ थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal