Breaking News

हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश स्तर की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न।

हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश स्तर की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश स्तर की ऑनलाइन बैठक रविवार को संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेश प्रसाद साह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक की शुरुआत बिहार प्रदेश के संगठन महामंत्री डॉ. सतीश चन्द्र भगत की सरस्वती वंदना के सस्वर गायन से हुई। इसके बाद उन्होंने डॉ रवीन्द्र शुक्ल रचित मातृ वंदना प्रस्तुत किया गया ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ दिनेश प्रसाद साह ने हिन्दी साहित्य भारती के बिहार प्रदेश की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश में हिन्दी साहित्य भारती के उन्नयन हेतु तन, मन, धन से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में हिन्दी साहित्य भारती का संगठन खड़ा किए जाने की जरूरत पर बल दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सक्रिय साहित्यकार या हिन्दी के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति की जरूरत है। राष्ट्रभाषा हिन्दी के लिए समर्पित भाव से काम करने वाले हिन्दी प्रेमियों के द्वारा ही सही मायने में हिन्दी की सेवा हो सकती है तभी वास्तव में भारत की राष्ट्रभाषा हिन्दी घोषित हो पायेगी। हस्ताक्षर एवं सदस्यता अभियान के संयोजक शिवेंद्र पांडेय ने कार्य में आ रही रूकावट एवं उसके समाधान के लिए विस्तार से सुझाव दिया।
केन्द्रीय महामंत्री डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि हिन्दी साहित्य भारती राष्ट्र भाषा के रूप में हिन्दी के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में सक्रिय भूमिका निभाएगी । उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि कोई भी आंदोलन बिहार से शुरू होकर अपनी राह तय करते हुए सफलता प्राप्त की है। उन्होंने सभी को साथ मिलकर सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
बैठक में जिला स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने, रिक्त स्थानों पर नियुक्ति करने, पत्र लेखन द्वारा हस्ताक्षर अभियान को गति देने आदि पर भी विचार किया गया।
हिन्दी साहित्य भारती बिहार प्रदेश के मीडिया प्रभारी डॉ संतोष कुमार के संचालन में आयोजित बैठक में धन्यवाद ज्ञापन सुवेदार नंदकिशोर साह ने एवं कार्यक्रम का समापन केंद्रीय महामंत्री ने कल्याण मंत्र से किया।

 

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …