मौसम विभाग ने दिया भारी वर्षा की चेतावनी.
डीएम ने सभी सीओ को अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया.
दरभंगा: भारत मौसम विभाग द्वारा दरभंगा एवं आ स पास के जिलों मेँ अगले 24 घंटे तक भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी किया गया हैं.आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भी जिला प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया हैं.उक्त सूचना के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा एहतियाती कार्रवाई शुरू कर दी गयी हैं. जिलाधिकारी दरभंगा डॉ त्यागराजन एस एम ने भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनज़र आज शाम मेँ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग करके जिला के सभी एसडीओ एवं सीओ को सतर्क रहने का निर्देश जारी किया हैं. उन्हें अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से भी पूर्ण सतर्कता बरतने, किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देने और छोटे छोटे बच्चों पर ध्यान रखने हेतु अपील करने को कहा गया हैं।
वही बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल एवं जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को तटबंधों की सुरक्षा पर नज़र रखने का निर्देश दिया गया हैं।
अजित कुमार सिंह रिपोर्ट

Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal