मधुबनी जिले में कोरोना रिकवरी दर 99.77 प्रतिशत
-अब तक जिले में 6.59 लाख लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच
-रिकवरी दर में जिले का बिहार में स्थान तीसरे नंबर पर
-कोरोना संक्रमण से उबर रहे हैं हम, सतर्कता फिर भी जरूरी
-फिलहाल संक्रमण के महज 14 एक्टिव मामले

मधुबनी जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने लगी है। संक्रमण से उबरने की रफ्तार में भी अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है। लिहाजा ऐसा कहा जा सकता है कि जिला कोरोना से उबरने की कगार पर पहुंचने लगा है। जिले में फिलहाल कोरोना के महज 14 एक्टिव मामले हैं। जो होम आइसोलेनशन में इलाजरत हैं। बीते कुछ दिनों से जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार में भी वृद्धि देखी जा रही है | जिले में कोरोना के मामलों में भले कमी दर्ज की जा रही हो लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ अब भी लोगों से संक्रमण से बचाव संबंधी उपायों पर गंभीरतापूर्वक अमल करने की अपील कर रहे हैं। ताकि शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त होने तक संक्रमण के प्रसार की तमाम संभावनाओं को नकारा जा सके।
कोरेाना रिकवरी रेट 99.77 प्रतिशत पर पहुंचा:
जिला का कोरोना रिकवरी रेट 99.77 प्रतिशत पर जा पहुंचा है। जो बीते एक साल से वैश्विक महामारी का दंश झेल रहे जिलावासियों के लिये राहत वाली खबर है। जिले में अब तक 6 लाख 59 हजार 830 लाख लोगों की हुई कोरोना संबंधी जांच में 7385 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 7350 संक्रमण से जुड़ी चुनौतियों को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शेष 6 लाख 52 हजार 445 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। बीते जनवरी माह में जिले की का पॉजेटिविटी रेट 0.2 प्रतिशत रही। वर्तमान में जिले का रिकवरी दर पूरे बिहार में तीसरे स्थान पर है। सिविल सर्जन ने पत्र जारी कर निर्देश दिया की आरटीपीसीआर एवं ट्रूनट से जांच का दायरा बढ़ाया जाए।
जिले में कोविड-19 टीकाकरण के लिए 22 सत्र स्थल:
जिले में प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए 22 सत्र स्थल का बनाया गया है जिसमें पूर्व से 11 संचालित था। जिसमें एक कलुआही में टीकाकरण पूर्ण हो चुका है।वहीं 11 नए सत्र स्थल बनाए गए हैं। जिसमें रहिका,राजनगर, लदनिया, खुटौना, मधवापुर, लौकही, मधवापुर, अंधराठाढ़ी, खजौली, हरलाखी, बासोपट्टी को भी सत्र स्थल में चिन्हित किया गया है।
प्रथम चरण में हेल्थ वर्कर एवं आईसीडीएस के कर्मी को टीका:
प्रथम चरण में हेल्थ वर्कर एवं आईसीडीएस के फ्रंटलाइन वर्कर को शामिल किया गया है। जिसके तहत 15,288 कर्मियों को टीका प्रथम चरण में पूरा करना है। दूसरे चरण के लिए गृह मंत्रालय का फ्रंटलाइन वर्कर 3526, जिसका रजिस्ट्रेशन हो चुका है। हाउसिंग एवं अर्बन अफेयर्स (शहरी विकास) के 301 जिसके तहत नगर परिषद के सफाई कर्मचारी तथा निजी नर्सिंग होम के कर्मियों को टीकाकृत किया जाएगा।
कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का करें पालन,-
– एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
– सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
– अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
– आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
– छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal