दरभंगा जिला में 28 चयनित सत्र स्थलों पर 1103 लोगों को दी गयी वैक्सीन
-स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का आज अंतिम दिन
-टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़ कर ले हिस्सा
-6 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर का शुरू होगा वैक्सीनेशन
– अभी तक करीब पांच हजार से अधिक लोगों को निबंधित किया जा चुका

दरभंगा जिला में गुरुवार को 28 चयनित सत्र स्थलों पर कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसके तहत 1103 लोगों को कोरोना का टीका दिया गया। विभाग की ओर से 4766 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका देने का लक्ष्य निर्धारित था। इस प्रकार पूरे जिला में महज 23 प्रतिशत टीकाकरण हो पाया। विभागीय आंकड़ा के अनुसार विभिन्न 28 सत्र स्थलों पर कुल 4766 लोगों को टीका लेने के लिये सूचित किया गया। लेकिन उनमें से 1103 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिये टीका लिया। डीएमसीएच, केवटी व सिंहवाड़ा पीएचसी में 110- 110 लोगों ने वैक्सीन ली । इसके अलावा कुशेश्वरस्थान ईस्ट पीएचसी में 40, अलीनगर पीएचसी में 40, बहादुरपुर पीएचसी में 20, बहेड़ी पीएचसी ए में 50, बहेड़ी पीएचसी बी में 50, बेनीपुर पीएचसी में 30, बेनीपुर एसडीएच में 50, बिरौल पीएचसी में 40, सदर पीएचसी में 60, सदर पीएचसी बी में 60, गौराबौराम पीएचसी में आठ, हायाघाट में 60, हैरिटेज हॉस्पिटल में 10, हनुमाननगर में 10, जाले पीएचसी में 67, कुशेश्वरस्थान पीएचसी में 30, मनीगाछी पीएचसी में 30, पारस ग्लोबल में 20, प्रसाद पोली क्लीनिक में 24, आरबी मेमोरियल हॉस्पीटल में 10, रोज द मेडिसिटी में 29, जोगेन्द्र मेमोरियल में 10, सिंहवाड़ा पीएचसी में 110 एवं तारडीह पीएचसी में 10 व किरतुपर में 15 लोगों ने वैक्सीन ली ।
6 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर का शुरू होगा वैक्सीनेशन
जिला में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण चल रहा है। संबंधित कर्मियों को टीकाकरण के लिये पांच फरवरी तक समय दिया गया है। इसके बाद निबंधित स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन नहीं हो पायेगा। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एके मिश्रा ने बताया कोविन पोर्टल पर निबंधित स्वास्थ्य कर्मी निकट के केन्द्रों पर जाकर टीका ले लें। अन्यथा उसके बाद उनका वैक्सीनेशन नहीं हो पायेगा.। बताया कि छह फरवरी से फ्रंट लाइन वर्कर का कोरोना टीकाकारण शुरू हो जायेगा। इसे लेकर अभी तक करीब पांच हजार से अधिक लोगों को निबंधित किया जा चुका है। कहा टीकाकरण स्थल का निर्णय आगामी बैठक में लिया जायेगा.।
टीकाकरण को ले जागरूकता ज़रूरी
डीआईओ ने बताया वैक्सीनेशन अभियान में सभी लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। लोगों को किसी प्रकार की गलत अवधारणा से बचना चाहिए। कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। जिला में संचालित इस अभियान में अभी तक इसी तरह का शारीरिरिक दुष्परिणाम सामने नहीं आया है। इसे लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। ताकि लक्ष्य के अनुरूप अधिकांश लोगों को कोरोना से रक्षा के लिए टीका दिया जा सके। बताया कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। लोगों को अभी भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal