Breaking News

इंजीनियर के काम की किसी से तुलना नहीं: बेसा डॉ सुनील कुमार चौधरी

इंजीनियर के काम की किसी से तुलना नहीं: बेसा

इंजीनियर

Edit by – अजित कुमार सिंह

की मेहनत की तुलना किसी अन्य सेवा से जुड़े लोगों से नहीं की जा सकती। एक डाक्टर की किसी असावधानी से एक मरीज की जान जा सकती है लेकिन अगर एक इंजीनियर से कोई भूल होती है तो उससे सैकड़ों लोगों की जान जा सकती है। ये बातें बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने निरीक्षण भवन,पथ निर्माण विभाग,गोपालगंज में बेसा के गोपालगंज प्रक्षेत्र के गठन के दौरान कही। प्रक्षेत्र गठन के दौरान ई अशोक कुमार,ग्रामीण कार्य विभाग-अध्यक्ष ,ई अजय कुमार,स्थानीय क्षेत्र अभियन्त्रण संगठन-सचिव ,ई अविनाश झा,सहायक अभियंता – सचिव(वित्त) के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। इसके साथ ही नौ सदस्यीय कार्य कारिणी का गठन हो गया। इस अवसर पर डा चौधरी ने कहा कि नीतीश सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम में चार निश्चय कार्यकम अभियंताओं द्वारा ही कार्यान्वित किए जा रहे हैं। डा चौधरी ने आगे कहा कि माननीय मुख्यमन्त्री के सपना सुरछित बिहार विकसित बिहार को साकार करने में राज्य के अभियंता बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । परन्तु सरकार अभियंताओ के मांगों की अनदेखी कर रही है। अभियंताओ की महत्वपूर्ण मान्गे केन्द्रीय वेतनमान को हूबहू लागू करना,ससमय नियमित एवं क्रियाशील प्रोन्नति,सभी स्तर के खाली पड़े पदों को अविलंब भरना,विधि व्यवस्था की ड्यूटी से अभियंताओ को मुक्त करने के साथ वर्ष 2019 मे बनी सहमति के बिन्दुओ के क्रियान्वयन की दिशा में सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है जिससे अभियंता काफ़ी आक्रोशित है।आक्रोशित अभियंताओ के प्रति दमनकारी रवैया अपनाकर सरकार राज्य के विकास के प्रति अव्यावहारिक एवं अवैज्ञानिक सोच का परिचय दे रही है। अभियंताओ पर हमले हो रहे हैं ।उन्हे कार्य स्थल पर धमकी दी जा रही है।ऐसे में डा चौधरी ने अभियंता,अभियंत्रण एवं अभियन्त्रण प्रॉपर्टी की रक्षा के लिए अभियंत्रण सुरक्षा बल के गठन की मांग की। उन्होने अभियंताओ की हर स्तर पर सुरक्षा की बात दुहराई। साथ ही सभी स्तर के अभियंताओ को बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करने की मांग की। राज्य के अभियंताओ की अनदेखी कर राज्य के विकास की बात करना काल्पनिक सोच साबित हो सकता है। सरकार का यही रवैया रहा तो अभियंता आन्दोलन की राह पकड़ने को मजबूर होंगे।इस अवसर पर बेसा के पूर्व उपाध्यक्ष ई हीरानन्द झा,ई वीरेन्द्र कुमार,कार्यपालक अभियंता ,ई वीरेन्द्र कुमार,सहायक अभियंता सहित भारी संख्या मे अभियंता मौजूद थे। अंत में डा चौधरी ने अभियंताओ को एकजुट होने के लिए इन पंक्तियों के साथ आह्वान किया-
ले अंगडाई हिल उठे धरा
कर निज विराट स्वर में निनाद
तू शैलीराट हुँकार भरे
फट जाए कुहा, भागे प्रमाद।

तू मौन त्याग, कर सिंहनाद
रे तपी आज तप का न काल
नवयुग-शंखध्वनि जगा रही
तू जाग, जाग, मेरे विशाल ।

कह दे शंकर से, आज करें
वे प्रलय-नृत्य फिर एक बार।
सारे बिहार में गूँज उठे,
‘जय अभियंता ‘ का फिर महोच्चार।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …