Breaking News

कोरोना के प्रति जागरूकता को दिखाते हुए ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकगण शिक्षा विभाग के दिए गाइडलाइन्स को पालन करते हुए। की अहम बैठक

करोना की प्रति जागरूकता को दिखाते हुए ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक गण शिक्षा विभाग के दिए गाइडलाइन्स को पालन करते हुए बैठक में यह निर्णय लिया की सभी को सचेत रहना होगा । करोना महामारी के कारण विद्यालय मार्च माह से ही स्थगित है जिससे शिक्षा विभाग ने 8 फरवरी से पुनः कक्षा 6 से 8 तक खोलने का आदेश दिया है ।कोविड-19 से छात्रों के बचाव को लेकर विद्यालय में सारी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। इसके साथ ही छात्रों की स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में कुछ विशेष बातों का निर्णय लिया गया है :- विद्यालय में सामूहिक प्रार्थना ना करके छात्र अपने अपने कक्षा से ही प्रार्थना करेंगे , विद्यालय के मुख्य द्वार पर ही थर्मल स्कैनिंग यंत्र से सभी की जांच की जाएगी और सभी को सैनिटाइज कर विद्यालय में प्रवेश कराया जाएगा ; छात्रों ,शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी के लिए मास्क अनिवार्य रहेगा। जिनके पास मास्क उपलब्ध नहीं होगा उन्हें मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। सफाई पर ध्यान देते हुए शौचालय के पास भी हैंड वास एवं सैनिटाइजर रखा जाएगा और शौचालय की सफाई दो बार किया जाएगा और प्रत्येक कक्षा में डस्टबिन रखा जाएगा। छात्रों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति विद्यालय परिवार हमेशा सचेत रहेगा । बच्चे अपने साथ लंच बॉक्स एवं पानी का बोतल लेकर आएंगे एवं बाहरी सामान से परहेज रखेंगे। विद्यालय में साफ सफाई पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। इस बैठक में प्राचार्य अमरनाथ साह , उप प्राचार्य वी एन झा , वरीय शिक्षक राजू कुमार, मीना कुमारी , पूजा कुमारी, मुकेश झा, अभिनय शर्मा,मुकेश दास एवं अंशु कुमारी उपस्थित थे।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …