Breaking News

शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के सवाल पर आइसा इनौस का पूरे बिहार में निकलेगा शिक्षा-रोजगार यात्रा।

 

शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के सवाल पर आइसा इनौस का पूरे बिहार में निकलेगा शिक्षा-रोजगार यात्रा।

यात्रा की शुरुआत 8 फरवरी को मधुबनी से होगी। व शाम में कल्याण छात्रावास में होगा सभा।

यात्रा की अगुआई इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह व विधायक मनोज मंजिल करेंगे।

 

EDit By – अजित कुमार सिंह

दरभंगा 19 लाख रोजगार मांग रहा युवा बिहार, नए बिहार के तीन आधार, शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार,शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के लिए विधानसभा मार्च को सफल बनाने को लेकर आइसा-इनौस के द्वारा पूरे बिहार में शिक्षा रोजगार यात्रा 8 फरवरी से 15 फरवरी आयोजित हो रहा है। यात्रा का एक पार्ट जो 8 फरवरी को मधुबनी से शुरुआत होगी। और 15 फरवरी को खगड़िया, भागलपुर में समाप्त होगी। यात्रा की अगुआई इनौस राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा सदस्य मनोज मंजिल, इनौस राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार, आइसा बिहार राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, इनौस नेता रंजीत राम सहित कई आइसा-इनौस के नेता कर रहे है। यात्रा 8 फरवरी को शाम में दरभंगा पहुचेगी जहा कल्याण छात्रावास में एक सभा का आयोजन किया जाएगा। वही 9 फरवरी के सुबह में विवि में छात्र-युवा अधिकार सभा का आयोजन सहित कई जगहों पर सभा की जाएगी। सभा के माध्यम से 1मार्च को आयोजित बिहार विधान सभा मार्च की में चलने का आवाहन भी किया जाएगा।

 

Check Also

राहगीरों को हो रही कठिनाई को लेकर डीएम को लिखा पत्र

🔊 Listen to this राहगीरों को हो रही कठिनाई को लेकर डीएम को लिखा पत्र …