नगर भवन दरभंगा महानगर अध्यक्ष स्व: वरुण महतो की श्रधांजलि सभा के आयोजन की गई जिसकी अध्यक्षता

पूर्व मेयर ओमप्रकाश खेड़िया और मंच संचालन नारद यादव ने की।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भोला यादव ने कहा कि स्व: वरुण महतो के निधन की खबर सुनकर मेरी पैर के नीचे की जमीन खिसक गई स्व: वरुण महतो जी एक सामाजिक न्याय के विचारधारा को हमेशा हर व्यक्ति एवं जन जन तक पहुंचाने का कार्य स्व: महतो ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अब्दुल बारी सिद्धकी ने कहा कि स्व: वरुण महतो को हम लोग के बीच नहीं रहना पार्टी के लिए एक अपूर्णीय छति है, जिसकी कमी कोई पूरा नहीं कर सकता। स्व: महतो हमेशा से पार्टी के लिए अपना पूर्ण समर्पण पूरे जीवन में दिया और एक सच्चे कार्यकर्ता का परिचय दिया है।स्व: महतो जी को उनके आत्मा को शांति दे यही हम ईश्वर से प्रार्थना करते और परिवार को इतनी शक्ति दे कि इस विकट परिस्थितियों जीवन यापन हो सके।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि स्व: श्री वरुण महतो मेरे एक बहुत ही बड़े आदर्श भाई की तरह रहे थे। उनका जो समर्पण दरभंगा राष्ट्रीय जनता दल के लिए जो था उसे भुलाया नहीं जा सकता स्व: महतो पार्टी के नेता नहीं बल्कि एक सच्चे ईमानदार और निस्वार्थ कार्यकर्ता रहे हैं।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर ओम प्रकाश खेरिया ने कहा कि स्व:श्री वरुण महतो में कभी भी ऊंच-नीच भावना नहीं रखते थे, वह हमेशा से अपने आप को एक साधारण कर्तव्यनिष्ठ और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता मानते थे और हमेशा से मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के लिए काम करते थे। और हमेशा से वह मेरे परिवार के एक हिस्से की तरह रहे थे। हमें विश्वास नहीं होता कि वह स्व: महतो हम लोग को छोड़ कर चले गए हैं। स्व: महतो हमेशा से सबको साथ लेकर चलते थे और कभी भी किसी व्यक्ति को उनके व्यवहार से कोई तकलीफ नहीं हुई है।
इस सभा में महापौर ने कहा कि स्व: श्री वरुण महतो पूर्ण जीवन काल में अपना व्यवहार से सभी को अपने प्रति आकर्षित करते थे। सभा में उपस्थित बदरे आलम, यासमीन खातून, गंगाराम गोप, उमेश राय, सचिन राम, अमित सहनी, रंजीत यादव, मृत्युंजय झा, प्रकाश कुमार ज्योति, सुभाष चंद्र राय, रविंद्र यादव, राकेश नायक, गोविंद यादव, विक्रांत पंजियार, विमलेश यादव, विष्णु चंद्र पप्पू, बल्लू यादव, भोलू यादव, प्रवीन यादव, सुनीति रंजन दास, ललित यादव, दशरथ यादव, कमरे आलम आदि सभी लोगों ने श्रधांजलि देते हुए अपनी बातों को रखें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal