Breaking News

दरभंगा NH 57 स्थित महिंद्रा शोरूम शिव शक्ति वाहन प्राइवेट लिमिटेड एम प्लस मेगा कैम्प का हुआ उद्धघाटन। 

दरभंगा शिव शक्ति वाहन प्राइवेट लिमिटेड एम प्लस मेगा कैम्प का हुआ उद्धघाटन।

Edit By- ajit kumar singh

दरभंगा। एन एच 57, बासुदेवपुर स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा शोरूम शिव शक्ति वाहन प्राइवेट लिमिटेड में नौ दिवसीय एम् प्लस मेगा कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि नेपाल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी महबूब आलम, मधुबनी की मिथिला पेंटिंग कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी, विधान परिषद के मानव अधिकार अध्यक्ष सुमन कुमार महासेठ तथा शिव शक्ति वाहन प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी इंजीनियर मिथिलेश कुमार महासेठ ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस कैंप का उद्घाटन करते हुए नेपाल के क्रिकेटर महबूब आलम ने कहा कि यह कैंप 8 फरवरी 2021 से लेकर 18 फरवरी 2021 तक चलेगी। इस कैंप में ग्राहकों को महिंद्रा की गाड़ी के सर्विस एवं रखरखाव के द्वारा जानकारी दी जाएगी। ग्राहकों को इस तरह के कैंप का लाभ उठाना चाहिए। विधान परिषद के मानव अधिकार अध्यक्ष सुमन कुमार महासेठ ने महिंद्रा रोडसाइड स्टैंड सुविधा के बारे में जानकारी दी। शिव शक्ति वाहन के सीएमडी ई मिथिलेश कुमार महासेठ ने इस कैंप से मिलने वाली सुविधाओं जैसे मैक्सिकेयर पर 25 प्रतिशत, लेबर चार्ज पर 10 प्रतिशत, स्पेयर पार्ट सीरिज पर 5 प्रतिशत, एक्सटेंड वारंटी पर 10 प्रतिशत की छूट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बासुदेवपुर स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा के शोरूम शिव शक्ति वाहन प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार से प्रारंभ होकर 18 फरवरी तक यह सुविधा प्रदान की जाएगी। इस मौके पर उपस्थित कंपनी के जीएम कस्टमर केयर रविशंकर सिंह ने बताया कि यह कैंप हर वर्ष ग्राहकों की सेवा सुविधा के लिए पूरे भारतवर्ष में एक साथ आयोजित किया जाता है। इस मौके पर जीएम सेल्स अनिमेष कुमार,कुमार दीपेन्द्र, सर्विस मैनेजर धीरज कुमार, सुमन झा राजेंद्र कुमार सहित कंपनी के कई कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …