अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मंडल 5 सूत्री मांगपत्र को लेकर कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपेे।

इस प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सह मंत्री पूजा कश्यप, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत चौधरी, जिला संयोजक उत्सव पराशर, विभाग संगठन मंत्री हेमन्त मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य शिवम कुमार सम्मलित थे।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में सम्मलित प्रतिनिधि ने कहा कि अभाविप के कार्यकर्ता सदैव छात्र हितों के मुद्दों को लेकर चिंतित रहते है इसी क्रम में आज हम सभी माननीय कुलपति महोदय के समक्ष अपना मांग पत्र रखें है , कोविड काल के कारण शिक्षण व्यवस्था सर्वाधिक प्रभावित रहा है वर्तमान मे हम देख रहे है कि स्नातक/ स्नातकोत्तर में नामांकन को लेकर चारो जिलों के हजारों छात्र/छात्रा भटक रहे है, जिस कारण हम लोगो ने 30% सीट बढ़ोतरी हेतु माननीय कुलपति से आग्रह किया है, साथ ही , दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय व समस्तीपुर के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई प्रारम्भ करवाया जाए ताकि सभी छात्रों को उच्च शिक्षा आसानी से प्राप्त हो सके ,छात्र नेताओं ने यह भी मांग किया कि वर्तमान समय को देखते हुए छात्रों को तकनीकी शिक्षा हेतु व्यवसायिक कोर्स आरम्भ करवाया जाए, ताकि पढ़ाई के साथ छात्र रोजगार हेतु भी तैयार हो सके साथ ही बेगूसराय जीडी महाविद्यालय मे स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा का जीर्णोद्धार करवाया जाए।
इन सभी मांगो को माननीय कुलपति ने तत्क्षण अपनी स्वीकृति प्रदान किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal