सी एम कॉलेज,दरभंगा के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में हुआ शोकसभा का आयोजन
पूर्व

लेखापाल सदानंद झा के असामयिक निधन से मर्माहत हुआ महाविद्यालय परिवार हमेशा महाविद्यालय के हित में कार्यरत रहे दिवंगत सदानंद बाबू- प्रो विश्वनाथ
प्रधानाचार्य ने उत्तराखंड में हताहत लोगों के प्रति तथा डा डी एन झा व डा जटाशंकर झा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए रखा गया 2 मिनट का सामूहिक मौन
सी एम कॉलेज,दरभंगा के प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में महाविद्यालय परिसर में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य है कि महाविद्यालय के पूर्व लेखापाल सदानंद झा का असामयिक निधन दरभंगा स्थित उनके आवास पर 5 फरवरी,2021 को हो गया। शोकसभा में प्रो इंदिरा झा,प्रो मंजू राय,प्रो शिप्रा सिन्हा,डा अवनि रंजन सिंह,डा पी के चौधरी,डा जफर आलम,डा आर एन चौरसिया,डा जिया हैदर,डा अब्दुल हई,डा नीरज कुमार,डा यादवेंद्र सिंह,डा नरेंद्र कुमार झा,डा अभिलाषा कुमारी,प्रो रागिनी रंजन,डा एकता श्रीवास्तव,डा दिव्या झा,डा पुनिता कुमारी,विपिन कुमार सिंह,सृष्टि चौधरी, बिंदेश्वर यादव,शमशाद अली डा वीरेंद्र कुमार झा,प्रतुल कुमार,कृष्णदेव पासवान,कमलेश कुमार,उमाशंकर झा सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मियों के सचिव श्री बिंदेश्वर यादव तथा समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डा प्रभात कुमार चौधरी ने स्वर्गीय सदानंद झा के संबंध में विस्तार से अपने विचारों को व्यक्त किया।
प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय सदानंद बाबू हमेशा महाविद्यालय के हित में कार्यरत रहे तथा समयपाबंदी के साथ ही अपने सभी कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया।आज भी वे दूसरों के लिए प्रेरक हैं। महाविद्यालय परिवार उनके कार्यों एवं गुणों को हमेशा याद रखेगा।
शोकसभा में उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के कारण हताहत लोगों के प्रति हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा इतिहासकार डा डी एन झा तथा डा जटाशंकर झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई।इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोकसभा में 2 मिनट का सामूहिक मौन रखा गया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal