Breaking News

मैथिली मंच के उदीयमान बाल कलाकार उदय चन्द्र हुए सम्मानित

मैथिली मंच के उदीयमान बाल कलाकार उदय चन्द्र हुए सम्मानित

48वें मिथिला विभूति पर्व समारोह में अपनी दमदार गायकी से दर्शकों का मन मोह लेने वाले 11 वर्षीय उदीयमान बाल कलाकार उदय चंद्र मिश्र को टटुआर पंचायत अंतर्गत बिशौल गांव के अति प्राचीन सिद्धेश्वर

 

EDit By-Ajit kumar singh

 

नाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यापति सेवा संस्थान के सचिव एवं पूर्व मुखिया प्रो जीवकांत मिश्र ने संस्थान एवं सृष्टि फाउंडेशन की ओर से पाग, अंगवस्त्र, माला एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह सिर्फ टटुआर पंचायत ही नहीं, संपूर्ण इलाके के लिए गर्व की बात है कि अल्पायु में ही पोलियो के कोप का शिकार हुए इस बच्चे ने छोटी सी उम्र में ही अपनी दमदार गायकी के जादू से अप्रत्याशित लोकप्रियता हासिल कर ली है। मौके पर उपस्थित उसकी मां रानी मिश्र एवं पिता आशुतोष मिश्र की ओर मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि यह अत्यंत काबिले तारीफ है कि विपरीत परिस्थितियों में भी उसके माता-पिता ने इस बच्चे के अंदर उमंग और उत्साह का रंग भरते हुए इसके हुनर को निखारने का काम किया है। कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधन समिति के विद्यानंद झा, नारायण राय, साहब राय, सीताराम झा, केदारनाथ कुमर, वीरेंद्र मिश्र, रौनक झा, संजीत कुमर, अर्णव एवं हेमंत कुमर सहित अनेक ग्रामीण आदि उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …