Breaking News

नीतीश कैबिनेट के 17 मंत्रियों को अलॉट हुआ विभाग,जानें किसे कौन डिपार्टमेंट मिला

नीतीश कैबिनेट के 17 मंत्रियों को अलॉट हुआ विभाग,जानें किसे कौन डिपार्टमेंट मिला
नीतीश

Edit BY-AJIT KUMAR SINGH

कैबिनेट में आज नए 17 मंत्रियों को शामिल किया गया है। शपथ ग्रहण के बाद उन्हें विभाग भी अलॉट कर दिया गया है।बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन को उद्योग विभाग मिला है।
वहीं, श्रवण कुमार ग्रामीण विकास विभाग,  मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग, प्रमोद कुमार गन्ना उद्योग एवं विधि, संजय कुमार झा जल संसाधन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री बने हैं।जब कि लेसी सिंह खाद्ध एवं उपभोक्ता मंत्री बनी हैं,  सम्राट चौधरी पंचायती राज, नीरज कुमार सिंह पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, सुबाष सिंह सहकारिता, नितिन नवीन को पथ निर्माण विभाग दिया गया है। सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सुनील कुमार को मद्ध निषेध, नारायण प्रसाद को पर्यटन, जयंत राज को ग्रामीण कार्य, आलोक रंजन झा को कला संस्कृति एवं युवा विभाग, मोहम्मद जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण और जनक राम को खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री बनाया गया है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …