Breaking News

दरभंगा एससी, एसटी और छात्राओं को मुफ्त शिक्षा को लेकर AISF शिष्टमंडल कुलसचिव से मिले।

एससी, एसटी और छात्राओं को मुफ्त शिक्षा को लेकर AISF शिष्टमंडल कुलसचिव से मिला

दरभंगा

Edit By-ajit kumar singh

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के एक शिष्टमंडल छात्रों के विभिन्न मुद्दों को लेकर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुस्ताक अहमद से मिला। शिष्टमंडल में संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आमीन हामजा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य शरद कुमार सिंह, किशोर कुमार, विश्वविद्यालय सह-संयोजक मोहम्मद अरशद सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष शशिरंजन सिंह, राज्य परिषद सदस्य अमरेश कुमार, धीरज कुमार और अभिषेक रजक थें। स्मार पत्र में डीडीई की मान्यता को पुनः बहाल कर नामांकन अविलंब प्रारंभ करने हेतु व्यापक पहल करने, स्नातक एवं स्नातकोत्तर के सभी विषयों में छात्र के अनुपात में सीट बढ़ोतरी करने, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली करनें, जीडी कॉलेज के बंद पड़े विश्वविद्यालय उपकेंद्र की अधिसूचना राजभवन से निर्गत करवाने, छात्राओं एवं एससी-एसटी के सभी छात्रों को मुफ्त में शिक्षा देने, श्रीकृष्ण महाविद्यालय बेगूसराय में पीजी होम साइंस एवं स्नातक कॉमर्स की पढ़ाई शुरू करवाने और कन्या उत्थान योजना सम्बंधित समस्याओं के निराकरण हेतु विश्वविद्यालय स्तर पर एक केंद्र की स्थापना करने की मांग किया गया। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आमीन हामजा ने बताया कि बिहार सरकार के आदेश के बाद भी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एससी एसटी और छात्राओं से नामांकन शुल्क वसूल रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन को उक्त मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करना होगा अन्यथा संगठन छात्रों को लामबंद करके आन्दोलन हेतु विवश होगा।

Check Also

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर #MyBharatMyVote अभियान के तहत माय भारत जागरूकता पदयात्रा निकाली गई।

🔊 Listen to this राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर #MyBharatMyVote अभियान के तहत माय भारत दरभंगा …