Breaking News

दरभंगा आगामी 14-02-2021 शहीद दिवस पर कॉलेज टीम पुन गठन करने के लिए ABVP कॉलेज इकाई द्वारा बैठक किया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सी एम कॉलेज दरभंगा इकाई द्वारा आगामी 14-02-2021 शहीद दिवस पर कॉलेज टीम पुन गठन करने के लिए एबीवीपी कॉलेज इकाई द्वारा बैठक किया गया है।

Edit BY-AJIT KUMAR SINGH

बैठक कि अध्यक्षता कॉलेज प्रभारी श्रीकान्त कुमार के नेतृत्व में किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए कॉलेज प्रभारी श्रीकान्त कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुनिया का एक मात्र सबसे बड़ा छात्र संगठन है जिसका काम छात्र संघ का चुनाव लड़ना ही नहीं बल्कि कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों कि समस्या,कठिनाई से निजात दिलाने का काम करता है। आगामी 14-2-2021 को सी एम कॉलेज में नए टीम इकाई का जो गठन होगा उस नए कॉलेज इकाई के माध्यम से जो नयी टीम बनेगी वह कॉलेज के विकास में योगदान देनेवाला साबित होगी।उन्होंने कहा कि छात्र समस्याओं के समाधान के लिए एबीवीपी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में अपनी टीमों का गठन करती है, जो छात्रों की समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास करती है।
इस बार टीम में अधिकतर नए चेहरों को इकाई में शामिल किया जाएगा।
वहीं इस बैठक को संबोधित करते हुए वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष कौशल कुमार झा ने कहा इस कॉलेज में नए टीम बनने पर सभी छात्राओं कि समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए हमारा कार्य नहीं अपितु हमारा प्रथम प्राथमिकता होगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसद सदस्य सूरज कुमार ठाकुर ने कहा कि कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गंगा के अविरल धारा की तरह है। हर साल नए-नए कार्यकर्ता कार्य करते हैं आज उसी के संयोग से एक बार फिर जैन महाविद्यालय में इकाई गठन होगा।

वहीं छात्रसंघ महासचिव अमित कुमार शुक्ला ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से लेकर अभी तक छात्र हित एवं राष्ट्र हित को लेकर संघर्ष कर रहा है। विद्यार्थी परिषद ने सात दशकों में राष्ट्रीय स्तर से लेकर कॉलेज स्तर तक के कई आंदोलनों को अंजाम दिया। स्वामी विवेकानंद के विचारों को लेकर ज्ञान,शील और एकता के ध्येय से संगठन ने आज भारत में लाखों युवाओं को इसके लिए प्रेरित किया है। युवाओं ने भ्रष्टाचार, कुरीतियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहे।

इस बैठक में कॉलेज के कार्यसमिति सदस्य आंनद कुमार,अभिषेक कुमार,शशि कुमार, श्रेया सिंह, अनीमा,लिली ,संजय कुमार,विकाश कुमार,अंकित ,चिराग के साथ कई छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Check Also

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर #MyBharatMyVote अभियान के तहत माय भारत जागरूकता पदयात्रा निकाली गई।

🔊 Listen to this राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर #MyBharatMyVote अभियान के तहत माय भारत दरभंगा …