Breaking News

एनसीसी कैडेट ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान

एनसीसी कैडेट ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान

Edit By-ajit kumar singh

सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को सीएम साइंस कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने एनसीसी पदाधिकारी डॉ अभय सिंह के नेतृत्व में शहर के टावर चौक, मिर्जापुर, आयकर चौराहा, शास्त्री चौक, स्टेशन रोड, म्यूजियम गुमटी आदि जगहों पर सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया।
इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने राह चलते लोगों को सड़क सुरक्षा के कायदे कानून और सड़क यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद ने सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में एनसीसी कैडेट्स के सक्रिय भागीदारी की जमकर तारीफ की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में 1/8 कंपनी एनसीसी के सीनियर अंडर ऑफिसर सुशील कुमार यादव, अंडर ऑफिसर आकाश झा, प्रियांशु राज, गणेश कुमार, राजाबाबू, खुशबू कुमारी, नेहा कुमारी, सपना कुमारी, सोनू कुमार, गौरव कुमार, अभिषेक कुमार, धीरज कुमार, मुकेश राम, अक्षय आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …