Breaking News

दरभंगा ज़िला के 81 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया टीकाकृत

दरभंगा ज़िला के 81 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया टीकाकृत

-विभिन्न सत्र स्थलों पर 14619 स्वास्थ्यकर्मियों ने ली वैक्सीन

Edit By-ajit kumar singh

दरभंगा जिला में चयनित सत्र स्थलों पर फ्रंटलाइन वर्करों का कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहा है। गत नौ फरवरी तक स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना से बचाव के लिये टीका दिया गया। पूरे टीकाकरण अभियान में कुल 14 हजार 619 कर्मियों को टीका दिया गया। जबकि विभागीय पोर्टल पर 18 हजार 138 स्वास्थ्य कर्मियों को रजिस्टर्ड किया गया था। इस प्रकार लक्ष्य के विरुद्ध 81 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकृत किया गया है। 3519 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका नहीं दिया जा सका है ।
सबसे अधिक 80 पुलिस कर्मियों ने लिया टीका
जिला में तीन सत्र स्थलों पर बुधवार को 210 फ्रंटलाइन वर्कर को कोरोना का टीका दिया गया। विभाग की ओर से तीन सौ लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया था। आज कुल 70 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो पाया। योजना भवन में 60, पुलिस अस्पताल में 80 व नगर निगम में 70 लोगों को पहला डोज दिया गया. इस प्रकार सबसे अधिक 80 पुलिस कर्मियों ने कोरोना से बचाव के लिये टीका लिया। संबंधित जगहों पर 100- 100 कर्मियों को टीका देना था। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एके मिश्रा ने बताया कि नौ फरवरी को स्वास्थ्य क कर्मियों का टीकाकरण पूर्ण हो गया। आगामी 13 फरवरी को मोप अप राउंड के तहत बचे हुये स्वास्थ्य कर्मियों को टीका दिया जायेगा। उन्होंने कहा अभी फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना की का वैक्सीन दी जा रही है।

वायरस से सुरक्षा को ले टीकाकरण ज़रूरी:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार मिश्र झा ने बताया धीरे -धीरे वैक्सीनेशन को लेकर लोग जागरूक हो रहे हैं। अभी फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण जारी है। अधिक से अधिक कर्मियों को टीकाकरण के लिए सत्र स्थानों को बढ़ाने को लेकर विचार चल रहा है। इससे लाभार्थी की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। डीआईओ ने कहा इस सप्ताह में फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना से बचाव के लिए टीका दिया रहा है। विभाग में निर्देश के अनुसार यह अभियान आगे चलाया जाएगा। टीकाकरण अभियान में अधिक से अधिक जुड़कर लोगों को खतरनाक कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए टीका अवश्य लेनी चाहिए।

नगर निगम के कर्मी ने लिया टीका:

नगर निगम के सफाई कर्मी उमेश ने कोरोना से बचाव के लिये टीकाकरण वेक्सीनेशन कराया। उन्होंने बताया वैक्सीन वेक्सिन लेने से पहले थोड़ी सी घबराहट हुई। आसपास के लोग भी कोरोना टीका को लेकर कई तरह की बातें बाते कर रहे थे। लेकिन कार्यालय कार्यलय के अन्य अधिकारी व कर्मियों ने टीका लेने को कहा। उनकी के बातों से आश्वस्त होकर वैक्सीन वेक्सिन ली लिया। किसी प्रकार की शारीरिक समस्या नहीं हुई। दूसरा डोज़ लेकर कोरोना को परास्त करूँगा।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …