Breaking News

रुपेश कुमार मिश्रा आरटीआई मामले में एमएसयू ने विश्वविद्यालय में किया जोरदार आंदोलन —

रुपेश कुमार मिश्रा आरटीआई मामले में एमएसयू ने विश्वविद्यालय में किया जोरदार आंदोलन —

Edit By-ajit kumar singh

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना के नेतृत्व में रुपेश कुमार मिश्रा आरटीआई मामले को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने विश्वविद्यालय में जोरदार आंदोलन किया गया इस बाबत एमएसयू के सदस्यो ने कहा मिथिला विश्वविद्यालय छात्रों का शोषण करता आया हैं छात्रों का रिजल्ट फ़ैल होना प्रमोटेड होना पेंडिंग होना औसत अंक जारी करना ये प्रत्येक साल का करतूत बन गया हैं पिछले दो सालो से रुपेश कुमार मिश्रा के कॉपी पर साजिस के तहत कम नंबर दिया जा रहा हैं जब छात्र विश्वविद्यालय जाते हैं तो उन्हें डराया धमकाया जाता हैं छात्रों को प्रताड़ित कर उनको उनकी गलती बता कर भेज दिया जाता हैं अंतिम में छात्रों को आरटीआई का सहारा लेना परता हैं तब जाकर कॉपी की सच्चाई लोगों के सामने आती हैं इस वर्ष भी जब रुपेश कुमार मिश्रा ने आरटीआई का सहारा लिया तो पता चला पिछले वर्ष की ही तरह इस वर्ष भी एक प्रश्न के उत्तर में अंक छोड़ दिया गया हैं बांकी के प्रश्न के उत्तर में कम अंक देकर छोड़ दिया गया हैं इससे पूर्व वर्ष में भी आरटीआई के बाद 12 नंबर बढ़ाया गया था इससे यह साफ जाहिर होता हैं की विश्वविद्यालय साजिस के तहत इस छात्र को कम नंबर दे रहा हैं ताकि छात्र टॉप ना कर सके यहाँ टॉपर्स घोटाला भी किया जाता हैं यह सिर्फ एक छात्र के साथ नहीं बल्कि सारे छात्र के साथ हो रहा हैं प्रत्येक छात्र 2 हजार रुपया लगाकर आरटीआई का सहारा नहीं ले सकते हैं लेकिन जो छात्र लेते हैं उनके साथ विश्वविद्यालय गलत किया होता हैं पार्ट 1 के भी एक छात्र को पहले 16 नंबर दिया गया था जब आरटीआई से कॉपी निकाला गया था वह अंक 16 से बढ़कर 71 हो गया इससे साफ जाहिर होता हैं की विश्वविद्यालय में कॉपी जाँच में कई तरह की अनियमताए होती हैं कॉपी बिना जांच के ही मार्किंग कर दिया जाता हैं धरना प्रदर्शन दिन के 12 बजे से शुरू होकर दिन के 2.30 बजे तक चला परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के आगे बैठकर आंदोलन कर रहे छात्र आक्रोशित होकर मैन गेट तोड़ने का प्रयास किया लेकिन आंदोलन की धमक पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन को लग गया था पहले ही कार्यालय को ताला लगाकर अंदर से बंद कर लिया गया था जिसके बाद आक्रोशित छात्र पुरे विश्वविद्यालय परिसर का चक्कर काट अपनी मांगो के समर्थन में नारेबाजी करने लगे इस बीच आक्रोशित छात्रों ने सभी बेरिकॉडिंग को गिराते हुए आगे बढ़ते रहे और सेक्युरिटी गार्ड छात्रों के आक्रोश को देखते हुए उनलोगो को रोकना उचित नहीं समझा जिसके बाद आक्रोशित छात्र नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय के आगे प्रदर्शन करने लगे बाद में प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया छात्रों को वरिष्ठ छात्र नेता सागर नवदिया ने सम्बोधन किया और बारी बारी से सभी मुद्दों पर प्रकाश ड़ालते हुए विश्वविद्यालय के तमाम पदाधिकारियों आरो हाथों लिया वार्ता करने आए छात्र कल्याण अध्यक्ष अशोक कुमार झा और प्रॉक्टर अजय नाथ चौधरी से आक्रोशित छात्रों का वार्ता नहीं हो सका जिसके बाद विश्वविद्यालय के द्वारा वार्ता के लिए कुलसचिव कार्यालय निर्धारित किया गया जिसके बाद एमएसयू के 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल कुलसचिव से वार्ता करने के लिए गए जिसमे परीक्षा नियंत्रक के अलावा प्रॉक्टर भी मौजूद रहे एमएसयू के छात्रों ने स्पष्ट कहा उनकी 5 सूत्रीय मांग हैं जिसको विश्वविद्यालय पूरा करें अन्यथा आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा छात्रों का मांग हैं रुपेश कुमार मिश्रा के पार्ट 2 और पार्ट 3 के कॉपी का मूल्यांकन पुनः किया जाए परीक्षा नियंत्रक को तत्काल बर्खास्त किया जाए दोषी वीक्षक पर आजीवन कॉपी जांच करने का प्रतिबन्ध लगे छात्र को मुआवजा के लिए एक लाख रुपया का हर्जाना भड़े विश्वविद्यालय साथ ही ऐसी गलती दुबारा ना हो यह सुनिश्चित किया जाए कुलसचिव मुस्ताक अहमद ने छात्रों के सारी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया हैं उन्होंने कुलपति से वार्ता कर जल्द मांग पूरा करने की बात कही एमएसयू के छात्रों ने कहा अगर मांग पूरा नहीं होगा तो हमलोग न्यायलय का भी सहारा लेंगे और आंदोलन भी करते रहेंगे इस अवसर पर एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भरद्वाज,महासचिव गोपाल चौधरी,वरिष्ठ छात्र नेता सागर नवदिया, विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना,जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा,रुपेश कुमार मिश्रा,मनीष पाण्डेय, संगठन मंत्री दिवाकर मिश्रा,आदित्य मिश्रा,अनिश मिश्रा,नीरज भारद्वाज,रुपेश कुमार,आशीष कुमार,विवेकानंद,विकाश चौधरी,राजन मिश्रा,नारायण मिश्रा,सुशांत कुमार, समेत दर्जनों छात्र उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …