अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एम एल एस एम् कालेज इकाई के द्वारा आज के दिन पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर सभी छात्रों को संबोधित करते हुए विभाग संगठन मंत्री हेमन्त मिश्रा ने कहा कि आज उन देश भक्त भारत माता के लालों को याद कर उनसे प्रेरणा लेकर देश द्रोहियों, षड्यंत्रकारियों से देश के अंदर वैचारिक युद्ध छेड़ने की आवश्यकता है ना कि उन लोगों के द्वारा फैलाए गए देशविरोधी संस्कृति को संक्रमित कर युवाओं के नैतिक मूल्यों में गिरावट लाने के लिए वेलेंटाइन डे जैसे अव्यवहारिक ,अनैतिक, पथभ्रष्ट त्योहार को मनाने के लिए प्रेरित करवाता है जिसका विरोध हर स्तर पर होना चाहिए। वही सुमन कुमार सिंह एवं अबोध कुमार ने कहा कि युवाओें को जागरूक होने की आवश्यकता है आज हमारे देश के लिए शहीद हुए वीरों को नमन करने का दिन है ना कि वेलेंटाइन डे जैसे फूहर पश्चिमी त्योहारों को बढ़ावा देने का। आज के दिन पुलवामा में शहीद हुए वीरों को नमन करते हैं और ऐसे हमले को अंजाम देने वाले वामी आतंकियों को धित्कारते हैं।इस अवसर पर आशीष कुमार,आकाश कुमार, गुड्डू,कृत, मयंक, दुर्गेश, त्रिलोक, नीतीश, विकास कुमार सिंह,आकर्ष कुमार,पियुष अबोध,रामभल्लभ,प्रदीप, रोहित,आकाश कुमार झा, एवं कार्यालय मंत्री प्रिंस चौधरी सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal