सी एम कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में हुई महाविद्यालय महिला कोषांग की बैठक
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 5 मार्च को सम्मानित होगी कोरोना काल में प्रेरक बनी समाज की पांच महिलाएं विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉली सिन्हा से मुख्य अतिथि के रूप में किया जाएगा आग्रह प्रत्येक महिलाओं के मान-सम्मान की रक्षा करना हमारा परम पुनीत कर्तव्य- प्रो विश्वनाथ कोषांग द्वारा महाविद्यालय की सभी प्रतिभाशाली महिलाओं का भी होगा सम्मान-प्रो इंदिरा झा
सी एम कॉलेज,दरभंगा की महिला

की बैठक प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कोषांग की समन्वयक प्रो इंदिरा झा,प्रो शिप्रा सिन्हा, डा प्रीति कनोडिया,प्रो रागनी रंजन,डा पुनीता कुमारी,डा राफिया काजीम,डा आर एन चौरसिया,विपिन कुमार सिंह तथा सृष्टि चौधरी आदि उपस्थित हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 8 मार्च,2021को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा,जिसमें कोरोना महामारी काल में संघर्षरत रहते हुए अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने वाली 5 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस समारोह में मुख्य अतिथि हेतु विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति प्रो डोली सिन्हा से महिला कोषांग द्वारा आग्रह किया जाएगा।
प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने कहा कि दरभंगा जिला में कोरोना संक्रमण काल के संकट काल को पूरी मजबूती से झेलकर आत्मविश्वास के साथ संघर्षरत महिलाओं का सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात होगी। वस्तुतः महिलाओं के मान-सम्मान की रक्षा करना हम सबों का परम पुनीत कर्तव्य है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सी एम कॉलेज परिवार की सभी प्रतिभाशाली महिलाओं का भी सम्मान किया जाएगा।
महाविद्यालय महिला कोषांग की समन्वयक प्रो इंदिरा झा ने कहा कि कोरोना काल में अपने परिवार के लिए मसीहा बनी ऐसी महिलाएं समाज के लिए प्रेरक हैं,जिनके गुण-कर्म न केवल प्रशंसनीय, बल्कि अनुकरणीय हैं
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal