पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की याद में कैंडिल मार्च निकाला गया।
देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों की सुरक्षा की गारंटी करे मोदी सरकार-आइसा

दरभंगा पुलवामा में हुए सैनिकों हमलों के शहीद जवानों को आइसा-दुकानदार यूनियन के द्वारा दरभंगा स्टेशन पर कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व आइसा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सह जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, संदीप कुमार, कार्यकारी जिला सचिव मयंक कुमार यादव, दुकानदार यूनियन के नेता निरंजन कुमार, आइसा नेता चंदन कुमार, रतन साह, मनोज भगत शामिल थे। दरभंगा स्टेशन पर पुलवामा हमला सहित देश में शाहिद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन श्रधांजलि दिया गया।
इस अवसर पर दरभंगा स्टेशन पर श्रधांजलि सभा को संबोधित करते हुए नेताओ ने कहां की आज पुलवामा हमले की एक साल बीत गए लेकिन हमले में शहीद जवान को न्याय नही मिल पाया। आज तक दोषियों को सजा नही मिल पाई। नेताओ ने कहा कि आज देश के बॉडर पर सैनिक देश की सुरक्षा कर रहे है लेकिन उनके भी सुरक्षा की गारंटी सरकार नही कर रही है। नेताओ में कैंडल मार्च के जरिये सरकार से मांग किया कि देश के बॉडर पर देश की सुरक्षा कर रहे सैनिक की सुरक्षा की गारंटी किया जाय।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal