Breaking News

अंकुरम संस्थान:शिक्षा के क्षेत्र मे एक परिवर्तनकारी पहल

अंकुरम संस्थान:शिक्षा के क्षेत्र मे एक परिवर्तनकारी पहल

मिटा दो

Edit By- ajit kumar singh

अपनी हस्ती को अगर तुम मर्तबा चाहो
कि दाना खाक में मिलकर गुले गुलज़ार होता है।

ये बातें “सब को गुणवत्ता शिक्षा ” मिशन के प्रबल पक्षधर,प्रसिद्ध शिक्षाविद,पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने राजधानी पटना के बोरिन्ग रोड मे अंकुरम कोचिंग संस्थान को ई एस एस राय के साथ उद्घाटन करते हुए कही। इस अवसर पर डा चौधरी ने छात्रों को विभिन्न विषयों की सूक्ष्म जानकारी को आत्मसात कर सफलता की गाथा लिखने का आह्वान किया। डा चौधरी ने संस्थान के शिक्षकों की योग्यता एवं अनुभव की प्रशंसा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम करेगा। इस अवसर पर ई एस एस राय,आशीष,सुजीत सहित विभिन्न वक्ताओं ने संस्थान के सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। संस्थान की ओर से डा चौधरी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न इन्जीनियरिन्ग कालेज के शिक्षक,अभिभावक सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे।डा चौधरी ने इन पंक्तियों के साथ अपनी बात समाप्त की-

कथानक व्याकरण समझे तो सुरभित छन्द बन जाये।
हमारे राज्य में शिक्षा सुखद मकरंद हो जाए।
मेरे ईश्वर ! मेरे दाता ! मैं मांगता तुझसे ।
युवा पीढ़ी संभल कर के विवेकानंद हो जाए।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …