Breaking News

सशक्त समाज सशक्त परिवार अभियान के तहत दरभंगा में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।

सशक्त समाज सशक्त परिवार अभियान के तहत दरभंगा में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

दरभंगा-निबंध प्रतियोगिता का आयोजन महिला विंग जमात ए इस्लामी हिन्द एवं गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन दरभंगा ने किया

 

Edit”By- ajit kumar singh

परिवार समृद्ध समाज की बुनियादी,व्यावहारिक और संरचनात्मक इकाई होता है. स्वस्थ समाज के लिए परिवार का सशक्त और स्थिर होना ज़रूरी है। इसी चीज पर नजर रखते हुए छात्राओं ने मजबूत एवं सुखी परिवार का पाठ हमारे बच्चे भी सीखें,उन्हें निबंध प्रतियोगिता का एक शानदार मौका दिया।
जमात ए इस्लामी हिंद इस अवधारणा के साथ 19 फरवरी से देशव्यापी ‘सशक्त परिवार,सशक्त समाज’ अभियान का आग़ाज़ कर चुकी है। जिसके तत्वाधान में जमात ए इस्लामी हिन्द दरभंगा की महिला विंग एवं गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन की ओर से आज दिनांक 21 फरवरी 2021 को लिटिल डफोडिल स्कूल मे देशव्यापी अभियान के सिलसिले में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता डॉ शहनाज़ बेगम (अध्यक्ष महिला विंग जमात ए इस्लामी हिन्द दरभंगा) कर रही थी उन्होंने बताया समाज को बनाने में परिवार का ही सबसे बुनियादी रोल है। और इस समाज की युवा इकाई को भी मज़बूत और सशक्त परिवार की भूमिका समझाने और बताने की ज़रूरत है, इस प्रतियोगता के माध्यम से परिवार के बारे में बच्चों की राय, पारिवारिक सिस्टम में कमज़ोरियों और खूबियों को समझना था। ताकि ऊनी समझ को और विकसित किया जाए,इस अभियान में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित किया जाए।
ये अभियान 19-28 फरवरी 2021 तक चलेगा। इस निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 28 फरवरी को 2 बजे दिन में होगा।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …