Breaking News

अललपट्टी कल्पतरु भवन स्थित मानव अधिकार युवा संगठन भारत की कोर कमेटी की बैठक हुई।

दरभंगा-:अललपट्टी कल्पतरु भवन स्थित मानव अधिकार युवा संगठन भारत की कोर कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष ललित यादव के अध्यक्षता में आयोजित की गई।

जिसमें संगठन के विस्तार सहित कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि दरभंगा जिला में ट्राफिक समस्या काफी बढ़ गई है इसका मुख्य कारण अतिक्रमण है लोग रोड किनारे को अतिक्रमण किए हुए हैं जिसके कारण पूरे शहर में जाम की समस्या बना हुआ है प्रशासन की लाख कोशिश के बावजूद भी जाम की समस्या के निदान नहीं मिल पा रहा है। वही प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि संगठन की ओर से अगले सप्ताह में कर्पूरी चौक स्थित प्रशासन के सहयोग से वाहन चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए दरभंगा प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। वही कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश कानूनी सलाहकार उदयलाल देव जिला उपाध्यक्ष धनंजय कुमार जिला सचिव सुनील भारती एवं जिला कानूनी सलाहकार आनंद कुमार उपस्थित रहे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …