अन्य राज्यों में कोई संक्रमण के मामले को देखते हुए राज्य सरकार हुआ अलर्ट
-गृह सचिव तथा डीजीपी ने संयुक्त पत्र जारी कर जिलाधिकारी को दिया निर्देश
-भीड़ भाड़ वाली जगह पर पुलिस की होगी प्रतिनियुक्ति
-संक्रमण के मामला ज्यादा मिलने पर बनाया जाएगा माइक्रो कंटेंटमेंट जोन

दरभंगा कुछ राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए राज्य में भी कोरोना संक्रमण के संभावित वृद्धि पर नियंत्रण के लिए गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी एवं पुलिस महानिदेशक संजीव कुमार सिंघल ने संयुक्त पत्र जारी कर सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि विशेष अभियान चलाकर कोविड-19 से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए। पत्र में बताया गया है कि जिला पुलिस अधीक्षक अपने क्षेत्र में गृह मंत्रालय भारत सरकार के कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जारी दिशानिर्देश तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कार्य स्थलों धार्मिक स्थलों, शॉपिंग मॉल, होटल एवं रेस्टोरेंट आदि के संचालन के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। भीड़भाड़ वाले जगह फूड कोर्ट, जलपान गृह, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि पर व्यक्तियों के जमावड़े को नियंत्रित करने के लिए अधिक से अधिक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए। जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की उत्सव अथवा ऐसे आयोजन जिसमें अधिक लोगों के इकट्ठा होने की संभावना हो। दिन के समय में भी जब तक आवश्यक ना हो अनुमति प्रदान नहीं करेगा।अनुमति प्रदान किए जाने की स्थिति में भी स्थानीय प्रशासन, जिला पुलिस अधीक्षक, जिला पदाधिकारी, स्थानीय थानाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लागू दिशा निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया का अवधि के संबंध में स्पष्ट उल्लेख कराया जाएगा।
अत्यधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों में माइक्रो कंटेंटमेंट जोन:
कोविड-19 संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए अत्यधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों अथवा माइक्रो कंटेंटमेंट जोन को चिन्हित कर वहां सीमित अवधि तक का लॉक डाउन लगाया जाए। लॉक डाउन की अवधि दौरान अनिवार्य सेवाओं में छूट प्रदान की जा सकती है माइक्रो कंटेंटमेंट जोन को सील करने या वहां लॉकडाउन लगाने की पूर्व सूचना नोटिस में लोगों को पर्याप्त समय प्रदान किया जाए ताकि लोगों को अपनी आजीविका का एवं अन्य आवश्यकताओं का प्रबंध करने का पर्याप्त समय मिल सके।
कोविड 19 के दौर में रखें इसका भी ख्याल:
• व्यक्तिगत स्वच्छता और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखें.
• बार-बार हाथ धोने की आदत डालें.
• साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
• छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढकें ढंके.
• उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंके.
• घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.
• बातचीत के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें.
• आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें.
• मास्क को बार-बार छूने से बचें एवं मास्क को मुँह से हटाकर चेहरे के ऊपर-नीचे न करें
• किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने या बात-चीत करने के दौरान यह जरूर सुनिश्चित करें कि दोनों मास्क पहने हों
• कहीं नयी जगह जाने पर सतहों या किसी चीज को छूने से परहेज करें
• बाहर से घर लौटने पर हाथों के साथ शरीर के खुले अंगों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ करें
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal