Breaking News

MSU के द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति क्षेत्रीय कार्यालय को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कारवाई की मांग की

छात्रों को परेशान कर रहा हैं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कहा जरुरत से ज्यादा बनाया गया हैं नियम —
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति क्षेत्रीय कार्यालय को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कारवाई का मांग

Edit”By- Ajit kumar singh

किया हैं कहा बोर्ड के द्वारा बनाये गए नियम में काफी जटिलता होने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी पड़ेसानी का सामना करना परता हैं काउंटर पर सही से छात्रों को जानकारी नहीं दिया जाता हैं जिस कारण अक्सर छात्र सालो तक दौरने के बाद भी अपना काम नहीं करवा पाते हैं छात्र बेगूसराय सहरसा मधेपुरा खगरिया मधुबनी जैसे दूर दराज इलाकों से आकर जानकारी के अभाव में दर दर भटकते रहते हैं एक तरफ बोर्ड ऑफिस का नियम तो दूसरी तरफ कर्मचारियों का छात्रों के साथ बर्ताव छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम कर रहा हैं एक सर्टिफिकेट में सुधार करवाने के लिए दो बार एफिडेविट और दो बार कॉलेज स्कूल से फॉरवार्डिंग करवाना परता है जिस बात की जानकारी ना तो कार्यलय देता हैं और नाही हेल्प लाइन नंबर पर दी जाती हैं जिससे छात्रों को काफी पड़ेसानी का सामना करना परता है इस बाबत मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने कहा बोर्ड ऑफिस में सब कुछ सामान्य नहीं दिखता कुछ नियम में तत्काल बदलाव लाने की आवश्यकता हैं जान पहचान और पैसे के जरिये यहाँ काम हो जाता हैं जिनके पास ये सब ना हो उन्हें दौड़ाया जाता हैं आज जब में खुद काम करवाने गया तो मेरे साथ भी वितरण काउंटर पर बैठे कर्मचारी के द्वारा दुव्यहार किया गया और इससे पूर्व भी किया गया था संगठन का नाम लेने पर काम और ना करने की धमकी देने लगे जब इस बाबत उप सचिव से वार्ता किया गया तो नियम का हवाला देकर काम ना करने की बात कही इससे आम छात्रों को किस तरह का कठिनाई का सामना करना परता हैं यह बात समझा जा सकता हैं कार्यलय के नियम तो नियम वहीं कर्मचारीयों के भी सही ढंग से काम नहीं करने के कारण छात्र छात्राओं तथा अभिभावको को काफी ज्यादा पड़ेसानी का सामना करना परता हैं जिससे काम करवाने आए हुए छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना हॉता हैं
एमएसयू दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने कहा हमारी मांग हैं की
1.छात्रों के लिए लाइन में तत्काल अप्पर शेड बनवाया जाए
2.पूछताछ काउंटर को सुचारु रूप से व स्वतंत्र रूप से चलाया जाए
3.मेट्रीक व इंटर का काउंटर तत्काल अलग अलग किया जाए
4.छात्रों के लिए प्रत्येक समय सर्टिफिकेट मिलने का तत्काल प्रावधान हो फिलहाल सिर्फ 11 से 12 बजे तक और 4-5 बजे तक ही दिया जाता हैं
5.सभी काउंटर 10.30 बजे से 5 बजे तक सुचारु रूप से चलाया जाए फिलहाल 3 बजे तक ही काम किया जाता हैं
6.हेल्प लाइन नंबर सुचारु रूप से चले और छात्रों को सही से जानकारी उपलब्ध करवाया जाए
7.कैंपस को दलाल मुक्त किया जाए
8.तत्काल वितरण काउंटर पर बैठे कर्मचारी को पद से हटाया जाए
नीरज भारद्वाज व अनिश चौधरी ने कहा अगर हमारी मांगो पर 7 दिनों के अंदर कारवाई नहीं होता तो हमलोग आगे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी क्षेत्रीय कार्यालय दरभंगा का होगा।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …