जिला विकास आयुक्त सह प्रभारी डीएम ने बच्चों को दवा पिलाकर सघन इन्द्रधनुष अभियान की शुरुआत की
– द्वितीय

चक्र 22 मार्च से शुरू किया जायेगा
-प्रथम चक्र में 3091 बच्चो व 534 गर्भवती महिलाओं को दिया जायेगा टीका
दरभंगा जिला में सघन मिशन इंद्रधनुष- तीन के प्रथम चक्र की शुरुआत सोमवार को हुई। इस अभियान के तहत जिला के सभी प्रखंडों में चयनित 226 सत्र स्थलों पर गर्भवती महिलाओं एवं पांच वर्ष तक के बच्चों का विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाव को ले टीकाकरण किया जायेगा। 90 प्रतिशत आच्छादन की प्राप्ति को लेकर इस अभियान में पोलियो, टीवी, डिप्थीरिया, टेटनस, निमोनिया, हेपेटाइटिस बी, खसरा रूबेला, जैपनीज एन्सेफेलाइटिस, दस्त आदि से बचाव के लिये नि:शुल्क टीकाकरण दो चरणों में किया जाना है| इसका प्रथम चक्र 22 फरवरी से एवं द्वितीय चक्र 22 मार्च से चलाया जायेगा|
प्रथम चक्र में 3091 बच्चों एवं 534 गर्भवती को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया-
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम चक्र में 3091 बच्चों एवं 534 गर्भवती को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की सफलता के लिये चिह्नित सत्र स्थानों पर घर- घर घूमकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का सर्वे कर लक्ष्य निर्धारित किया गया है । इसे लेकर संबंधित सभी चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी, आशा, एएन्एम का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है। इस अभियान में अन्य विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा| साथ ही जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों के बीच प्रखंडों का विभाजन कर सघन अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण का दायित्व दिया गया है ।
जागरूक करने के लिए विशेष संचार योजना बनायी गयी है
अभियान की सफलता के लिये सभी प्रखंडों में प्रशिक्षित कर कार्य योजना एवं कम्युनिकेशन प्लान तैयार की गई है। प्रत्येक कार्य दिवस को संध्याकालीन बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जनसाधारण में अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष संचार योजना बनायी गयी है । साथ ही विभिन्न प्रचार माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है । गाँव से जिला स्तर पर लगातार लोगों को जागरूक करने को लेकर प्रचार प्रसार की गतिविधियों की जानकारी विभाग की ओर से दी गयी है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विकास आयुक्त सह जिला पदाधिकारी तन्य सुल्तानिया ने दो माह की बच्ची अर्चना कुमारी को पोलियो खुराक पिलाकर किया। एक बच्चा आर्यन बाइस दिन एवं दूसरा बच्ची अर्चना जिसका जन्म प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में हुआ था, लेकिन उसे वहां कोई टीका नही दिया गया था।.इस पर उपस्थित प्रभारी से कारण पूछा एवम काफी नाराज़गी प्रकट की। उन्होंने बताया कि हर हालत में सर्वे रजिस्टर एवं ड्यू लिस्ट सभी सत्र पर शत-प्रतिशत अद्यतन होनी चाहिए। मौके पर एसीएमओ सह सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने बताया कि शत प्रतिशत बच्चे एवं गर्भवती का टीकाकरण कराया जाएगा| कार्यक्रम में, डी आई ओ डॉ ए के मिश्रा, एसएमओ डॉ बसवराज, एसएमसी यूनिसेफ शशि कान्त सिंह, ओंकार चन्द्, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, सीसीएच अरुण कुमार, एएनएम, आंगनबाड़ी, आशा आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal