Breaking News

आयुष ग्राम योजना के अंतर्गत पंडौल प्रखंड में शिविर का आयोजन

आयुष ग्राम योजना के अंतर्गत पंडौल प्रखंड में शिविर का आयोजन

– कैंप आयोजन कर लोगों का किया गया उपचार
– कैंप में आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक तथा योग पद्धति से मरीजों का इलाज किया जा रहा

 

Edit”By – ajit kumar singh

 

मधुबनी  आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में आयुष विधि से विभिन्न रोगों में उपचार एवं रोकथाम के बारे में जागरूकता के लिए जिले के पंडौल प्रखंड के बथने दुर्गा मंदिर के प्रांगण में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार लालदास ने कहा कि आयुष चिकित्सा काफी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। वर्तमान समय में लोग इस पद्धति को भूलते जा रहे हैं परंतु आयुष मंत्रालय के प्रयास से इस पर पुनः कार्य किया जा रहा है। जिले के लिए गर्व की बात है कि राज्य में 7 जिलों का चयन आयुष ग्राम के लिए किया गया है, जिसमें मधुबनी जिला भी है। मधुबनी जिले के 2 ग्राम को आयुष मंत्रालय ने गोद लिया है जहाँ आयुर्वेदिक खेती के साथ-साथ लोगों का आयुष पद्धति से उपचार किया जाएगा। यहाँ लोगों को आयुष चिकित्सा के प्रति जागरूक तथा उपचार किया गया। कैंप में आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक तथा योग पद्धति से मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

क्या है सार्वजानिक स्वास्थ्य सेवा गतिविधि:
जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार लाल दास ने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आम जनता को आयुष चिकित्सा सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध करवाए जाने एवं उनके आधार पर स्वास्थ्य सूचकांकों के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से सार्वजानिक स्वास्थ्य सेवा गतिविधि योजना ”आयुष मिशन” के तहत शुरू की गयी है। इस योजना के तहत प्रखंड स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों को चयनित कर शामिल किया गया है। आयुर्वेदिक भारतीय चिकित्सा प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जिनमें स्वस्थ जीवन-यापन रोगों की रोकथाम तथा उपचार के लिए अथाह भंडार है। आयुष चिकित्सा पद्धति में आयुर्वेदिक, योग, यूनानी, होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धतियों का समावेश है। इस योजना से ग्रामवासियों के स्वास्थ्य का स्तर सुधरेगा जिसके फलस्वरूप उनका जीवन स्तर भी सुधरेगा। साथ ही दिनाँक 24.02.2021 को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैथाई, राजनगर में आम जनमानस के लाभ हेतु मिनी शिविर का आयोजन किया गया है! जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु आग्रह किया गया है!

सार्वजानिक स्वास्थ्य सेवा गतिविधि के उद्देश्य:
सार्वजानिक स्वास्थ्य सेवा गतिविधि के तहत संचारी रोग रोग तथा गैर संचारी रोग से बचाव तथा उपचार आयुष विधि से किया जाएगा। जिसमे हेपेटाइटिस बी, सी, मलेरिया, डेंगू, ट्यूबरक्लोसिस(टीबी ), एचआईवी, कोविड-19, चिकनगुनिया, वायरस, इनफ्लुएंजा एवं गैर संचारी रोग जैसे डायबिटीज, एनीमिया, मानसिक तनाव, ब्लड प्रेशर, थायराइड आदि बीमारियों का इलाज, रोकथाम एवं उपचार करना है। साथ ही रोकथाम और उपचार के लिए उपाय बताना है।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …