Breaking News

आपूर्ति विभाग के की गई समीक्षा सभी गैस एजेंसी की जाँच को जारी हुआ आदेश

 

आपूर्ति विभाग के की गई समीक्षा
सभी गैस एजेंसी की जाँच को जारी हुआ आदेश

दरभंगा अम्बेडकर सभागार दरभंगा में प्रभारी जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि दरभंगा जिला में खाद्यान्न वितरण की स्थिति संतोषजनक है, पुर्विकता प्राप्त एवं अंत्योदय कार्डधारी को निर्धारित दर पर निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है । फरवरी माह का 54 प्रतिशत एसआईओ का डिस्पैच हो गया है फरवरी एवं मार्च के खाद्यान्न वितरण का अंतिम तिथि 31 मार्च 2021 निर्धारित है।
प्रभारी जिलाधिकारी ने 28 फरवरी 2021 तक शत-प्रतिशत एसआईओ का डिस्पैच कर देने का निर्देश दिया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जन वितरण प्रणाली के रिक्त डीलर वाले दुकानों के लिए नए डीलर के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
उन्होंने कहा कि नए राशन कार्ड का वितरण भी लगभग शत प्रतिशत हो गया है। केवल 166 नए आवेदन का पीडीएफ सृजन लंबित है। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि भौतिक रूप से सभी को राशन कार्ड मिल गया है। इसकी जांच करा ली जाए।
जन वितरण प्रणाली के दुकानों के निरीक्षण के संबंध में बताया गया कि पणन पदाधिकारियों द्वारा पीओआईएमएस के माध्यम से लगातार दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है।
प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम/ एएसडीएम एवं वरीय पदाधिकारियों के माध्यम से एक बार गुच्छ में निरीक्षण करवा लेने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण से संबंधित अनुमंडल एवं पंचायत स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक करा ली जाए।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि महादलित सामग्र योजना के अंतर्गत महादलित टोला के राशन कार्ड से वंचित परिवारों का सर्वे कराया जाता है और वंचित परिवारों का राशन कार्ड बनाया जाता है। इसके अंतर्गत 518 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 397 का पीडीएफ सृजित हो गया है।
प्रभारी जिलाधिकारी ने पुनः एक बार वंचित परिवारों का सर्वे करा लेने का निर्देश दिया।
उन्होंने अभियान चलाकर गैस एजेंसियों की जांच करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम अभिनव भास्कर, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल ब्रजकिशोर लाल, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर प्रदीप कुमार झा, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Check Also

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर #MyBharatMyVote अभियान के तहत माय भारत जागरूकता पदयात्रा निकाली गई।

🔊 Listen to this राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर #MyBharatMyVote अभियान के तहत माय भारत दरभंगा …