Breaking News

जागरूकता ही बचाव है 

जागरूकता ही बचाव है

 

डी ए वी

Edit”By – ajit kumar singh

पब्लिक स्कूल सारामोहनपुर, दरभंगा में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा माह पर परिचर्चा सह पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यातायात डीएसपी बिरजू पासवान और सदर डी एस पी अनोज कुमार मौजूद थे। वही अतिथि के रुप मे रेड क्रॉस सोसाइटीके उपाध्यक्ष राज अरोरा ,रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मनमोहन सरावगी, रेड क्रॉस के पेट्रन राजेश बोहरा, सदर थाना अध्यक्ष शशि कांत सिंह, विश्विद्यालय थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा उपस्थित थे। यातायात पुलिस और रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर स्लोगन – पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय में कराया गया था। इसी कड़ी में सड़क सुरक्षा को लेकर परिचर्चा व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सविता ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ, शॉल व सत्यार्थ प्रकाश प्रदान कर अभिनंदन व स्वागत किया तथा प्राचार्या ने सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा को लेकर सावधान किया और यातायात नियमों को जानने तथा पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जागरूकता ही बचाव है। साथ ही मुख्य अतिथि डी एस पी अनोज कुमार व यातायात डी एस पी बिरजू पासवान ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए हैल्मेट, सीटबेल्ट के प्रयोग, दुर्घटना में घायल लोगों की मदद के लिए प्रेरित किया व पुलिस के कार्यों का भी उल्लेख किया। रेड क्रॉस दरभंगा के सचिव श्री मनमोहन सरावगी ने भी सभी को बताया कि मानवता की सेवा और जीवन रक्षा के कार्यों में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा से तत्पर रही है। इस प्रतियोगिता में शालिनी कुमारी,अदिति कुमारी और आरती कुमारी को स्लोगन चित्रकला क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय तथा बाल कृष्ण , शांभवी झा, विधान चंद्र राय को निबंध प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर सफल घोषित किया गया। सभी सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रमाणपत्र व मोमेंटो प्रदान किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने संगीत शिक्षक अजित आर्य के निर्देशन में स्वागत गीत और सड़क सुरक्षा गीत की सुंदर प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन किया डॉ बी एम झा ने और धन्यवाद ज्ञापन किया श्री ए एन झा ने।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …