Breaking News

पूरे जिले में चला मास्क चेकिंग अभियान सड़कों पर उतरें आला अधिकारी

पूरे जिले में चला मास्क चेकिंग अभियान

सड़कों पर उतरें आला अधिकारी

Edit”By- ajit kumar singh

 

दरभंगा कई राज्यों में कोविड-19 के पुनः बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दरभंगा जिला में भी एहतियात के तौर पर पुनः मास्क चेकिंग अभियान शुरू कर दी गई है।
आज प्रभारी जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया स्वयं सड़कों पर उतर कर मास्क चेकिंग अभियान का जायजा लिया। उनकी उपस्थिति में लोहिया चौक पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश गुप्ता एवं वरीय उप समाहर्ता आलोक राज द्वारा मास्क का उपयोग न करते पाए गए लोगों पर जुर्माना अधिरोपित किया गया।

प्रमुख स्थान पर चलाया गया मास्क चेकिंग अभियान:

अंचलाधिकारी केवटी स्वयं मास्क चेकिंग किए एवं बिना मास्क वाले अनेक लोगों पर जुर्माना किया। यह अभियान संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र, दरभंगा बस/ टैम्पू स्टैंड एवं आस-पास के क्षेत्र, लहेरियासराय बस/ टैम्पू स्टैंड, चेकिंग, दरभंगा रेलवे स्टेशन एवं आस-पास के क्षेत्र, संपूर्ण सदर अनुमंडल क्षेत्र, संपूर्ण बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र, संपूर्ण बिरौल अनुमंडल क्षेत्र, लहेरियासराय थाना समाहरणालय, टावर चौक, लोहिया चौक, बाकरगंज, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र बेंता चौक, अल्लपट्टी, नाका नंबर 06, नगर थाना क्षेत्र दरभंगा टावर, नाका नंबर 05, मिर्जापुर चौक, म्यूजियम गुमती, विश्वविद्यालय थाना आयकर चौराहा, बेला मोड़, दिल्ली मोड़, बाजार समिति क्षेत्र, बेनीपुर अनुमंडल मुख्यालय मुख्यालय एवं बाजार क्षेत्र, बेनीपुर आशापुर चौक, धरोड़ा चौक एवं आसपास के क्षेत्र, बिरौल सुपौल बाजार, कुशेश्वरस्थान बाजार, बहेड़ी बाजार एवं आसपास का क्षेत्र, सिंहवाड़ा भरवारा बाजार, सिमरी थाना एवं आसपास का क्षेत्र, केवटी खिरमा बाजार, केवटी मुख्यालय,जाले मुख्यालय/ बाजार, कुशेश्वरस्थान बेर चौक, घनश्यामपुर बाजार एवं आसपास का क्षेत्र, हनुमाननगर बिशनपुर थाना एवं आसपास का क्षेत्र, हायाघाट बाजार एवं आसपास का क्षेत्र, हायाघाट सुरहाचट्टी बाजार, मनीगाछी बाजार एवं आस-पास का क्षेत्र, तारडीह सकतपुर बाजार, एवं अलीनगर बाजार में चलाया गया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …