सार्वजनिक स्वास्थ्य गतिविधियों के अंतर्गत राजनगर प्रखंड में मिनी शिविर का आयोजन
– कैंप लगाकर लोगों को किया गया उपचार
– 400 मरीजों का किया गया उपचार

मधुबनी आयुष चिकित्सा विधि से उपचार एवं रोकथाम तथा विभिन्न रोगों के बारे में जागरूकता के लिए राजनगर प्रखंड के अंतर्गत कैथाही ही ग्राम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के में एक दिवसीय स्वास्थ्य मिनी शिविर का आयोजन आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राज्य आयुष समिति पटना के सौजन्य से जिला आयुष समिति मधुबनी के द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में 400 लोगों का उपचार एवं उचित परामर्श दिया गया।
जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हरेंद्र कुमार लाल दास ने बताया कि सार्वजनिक स्वास्थ्य गतिविधियों के अंतर्गत प्रखंड में संचारी एवं गैर संचारी रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को चिन्हित कर उनका इलाज आयुष चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद यूनानी होम्योपैथिक योगा के द्वारा किया गया। ताकि प्रखंड को स्वस्थ बनाया जा सके। साथ ही रोगों के सूचकांक को आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रचार प्रसार के द्वारा नीचे लाया जा सके समय समय विभिन्न स्थानों पर इसी तरह के शिविर का आयोजन किया जाएगा
सार्वजानिक स्वास्थ्य सेवा गतिविधि के उद्देश्य:
सार्वजानिक स्वास्थ्य सेवा गतिविधि के तहत संचारी रोग रोग तथा गैर संचारी रोग से बचाव तथा उपचार आयुष विधि से किया गया। जिसमे हेपेटाइटिस बी, सी, मलेरिया, डेंगू, ट्यूबरक्लोसिस(टीबी ), एचआईवी, कोविड-19, चिकनगुनिया, वायरस, इनफ्लुएंजा एवं गैर संचारी रोग जैसे डायबिटीज, एनीमिया, मानसिक तनाव, ब्लड प्रेशर, थायराइड आदि बीमारियों का इलाज, रोकथाम एवं उपचार किया गया। साथ ही रोकथाम और उपचार के लिए उपाय बताए गए।
मौके पर डॉ वरुण कुमार, डॉक्टर जगदीश पंडित, डॉ शोभा झा, डॉ रामरूप, डॉ सुनील कुमार, डॉ डीके निराला, डॉक्टर अफरीना नसरीन, डॉ वरुण कुमार झा, रोहित कुमार, बृजेश्वर कुमार, राशिद रेजा, विजय कुमार, श्रीकांत चौधरी, पप्पू कुमार आदि उप्थित रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal