मधुबनी में दीदी की रसोई से सजेगी मरीजों के भोजन की थाली
-प्रथम चरण में सदर अस्पताल समेत अनुमंडल अस्पताल में मिलेगी सुविधा
– महज 150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मरीजों को उपलब्ध होगा भोजन
-सिविल सर्जन ने पत्र लिख दिया निर्देश

मधुबनी सदर अस्पताल एवं अनुमंडल के अस्पतालों में अंतः वासी रोगियों के उपचार अवधि के दौरान शुद्ध एवं पोषक भोजन की व्यवस्था के लिए जीवका द्वारा संपोषित सामुदायिक संगठन तथा दीदी की रसोई को स्वीकृति दी गई है। भोजन की दर 150 रू प्रति अंतः वासी रोगी प्रतिदिन प्रस्तावित है| इसमें हर वर्ष 5% की बढ़ोतरी की जाएगी । भुगतान हेतु केंद्रीयकृत व्यवस्था की जाएगी। जीविका द्वारा संचालित दीदी की रसोई के लिए संबंधित सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में उपयुक्त स्थान कमरे, भवन, बिजली, पानी तथा शौचालय की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करायेगा । बिजली बिल का भुगतान संबंधित दीदी की रसोई के द्वारा किया जाएगा। अनुबंध अवधि में सदर अस्पताल तथा अनुमंडल अस्पताल के परिसर में कोई अन्य कैंटीन संचालित नहीं किया जाएगा। वाह्य रोगियों के परिवार तथा अस्पताल के डॉक्टर, नर्स एवं अन्य कर्मियों के लिए दीदी की रसोई ही कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराएगी। जिसके दर का निर्धारण निर्धारित संबंधित दीदी की रसोई के द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा परामर्श कर किया जाएगा। अब अस्पतालों में संचालित कैंटीन का संचालन जीवका दीदियों द्वारा किया जाएगा। इससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध होगी। इस बाबत सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने सभी अनुमंडल के चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
जीविका एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच हुआ एमओयू:
विदित हो कि 21 फरवरी को राज्य स्वास्थ्य समिति एवं जीविका के बीच “दीदी की रसोई” कार्यक्रम संचालन से संबंधित एम् ओयू एमोयू पर हस्ताक्षर किया गया.| इसके तहत राज्य के सभी जिला अस्पतालों में मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन जीविका द्वारा संचालित दीदी की रसोई द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
जीविका कैंटीन में चाय- नाश्ते की भी रहेगी ब्यवस्था :
सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने बताया कि सदर अस्पताल परिसर में जीविका दीदी मरीजों के लिए तीन टाइम भोजन बनाने के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों और आगंतुकों के लिए कैंटीन की तर्ज पर चाय- नास्ते का भी प्रबंध करेगी। जीविका कैंटीन में लोग मामूली कीमत अदा कर चाय और नाश्ते का के लुत्फ़ लुफ्त उठा सकते हैं।
150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मरीजों को तीन टाइम भोजन उपलब्ध कराएगी जीविका दीदी :
अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद ने बताया जीविका दीदी 150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल जयनगर, अनुमंडलीय अस्पताल झंझारपुर, अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास में इलाजरत मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराएंगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal