शंकराचार्य के स्वागत में सृष्टि के कलाकारों ने समां बांधा
—–
बुधवार की देर रात टटुआर पहुंचे गोवर्धन पीठ पुरी के पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानन्द सरस्वती का ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शंख ध्वनि कर भव्य स्वागत किया। जबकि सृष्टि फाउंडेशन दरभंगा के

संस्थापक जय प्रकाश पाठक के नेतृत्व में आयोजित स्वागत की नृत्यमय प्रस्तुतियां शंकराचार्य का मन मोहने में कामयाब रहे। प्रियांशी मिश्रा द्वारा कवि कोकिल विद्यापति रचित गोसाउनि गीत ‘जय जय भैरवि…’ पर ओडीशी नृत्य की शैली में प्रस्तुत भावपूर्ण नृत्य को श्रीमद् गुरु ने काफी पसंद किया। जबकि जय प्रकाश पाठक, सोना धारी सिंह एवं सुबोध दास द्वारा सामूहिक रूप से प्रस्तुत शिव तांडव नृत्य ने उन्हें विशेष रूप से आह्लादित किया। शंकराचार्य ने नृत्यमय प्रस्तुतियों की न सिर्फ मुक्त कंठ से प्रशंसा की, बल्कि कलाकारों को अपने हाथों से प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया । मौके पर पूर्व मुखिया जीव कांत मिश्र, योगेंद्र झा, अरुण कुमार झा, अमर कांत झा, देवानंद झा, विद्यानंद झा, विनोद कुमार मिश्र, प्रवीण कुमार झा, राजीव रंजन झा, प्रेमचंद्र झा, चंदन कुमार झा, प्रणव नाथ झा, ललित कुमार झा, चुन्नू मिश्र आदि सहित काफी संख्या में ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal