Breaking News

धर्म दर्शन संगोष्ठी में शामिल हुए विशिष्ट लोग

धर्म दर्शन संगोष्ठी में शामिल हुए विशिष्ट लोग

बृहस्पतिवार को टटुआर गांव के अरुण कुमार झा के दलान पर श्रीमद् गुरू शंकराचार्य के पावन सान्निध्य में आयोजित धर्म- दर्शन संगोष्ठी में अनेक विद्वान शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जहां कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत

 

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शशि नाथ झा ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। वहीं विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव बैद्यनाथ चौधरी बैजू, मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा, जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार, समाजसेवी दुर्गानंद झा, प्रो चन्द्रशेखर जा बूढ़ा भाई आदि भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान डॉ जयप्रकाश चौधरी जनक रचित गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य के सम्मान में रचित नाम -अक्षर-हार विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू के हाथों समर्पित किया गया। जबकि नाम अक्षर हार का वाचन मैथिली मंच के अंतरराष्ट्रीय उद्घोषक पंडित कमलाकांत झा ने किया। मौके पर आकाशवाणी दरभंगा के गायक दीपक कुमार झा ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। जबकि डॉ सुषमा झा द्वारा विद्यापति की रचना ‘जय जय भैरवी के गायन के साथ धर्म-दर्शन संगोष्ठी का समापन हुआ। मौके पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने शंकराचार्य से दीक्षा भी ग्रहण की।

Check Also

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर #MyBharatMyVote अभियान के तहत माय भारत जागरूकता पदयात्रा निकाली गई।

🔊 Listen to this राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर #MyBharatMyVote अभियान के तहत माय भारत दरभंगा …