Breaking News

कल से शुरू होगा मिथिला स्टूडेंट यूनियन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन

कल से शुरू होगा मिथिला स्टूडेंट यूनियन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन —
दिनांक 27 फ़रवरी से मिथिला स्टूडेंट यूनियन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन बहुउद्देशीय भवन दरभंगा में शुरू होने जा रहा हैं इस बार का राष्ट्रीय अधिवेशन ऐतिहासिक होने जा रहा हैं यह बात एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा हैं उन्होंने कहा प्रत्येक साल इस राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन संगठन करता आया हैं पिछले वर्ष इसका आयोजन मधुबनी जिला में किया गया था इस वर्ष 27 व 28 फ़रवरी को दरभंगा स्तिथ बहुउदेशीय भवन में किया जा रहा हैं जहाँ दरभंगा मधुबनी समस्तीपुर बेगूसराय सहरसा जैसे दूर दराज इलाकों से कार्यकर्ता आकर इसमें अपनी भागेदारी सुनिश्चित करेंगे छात्र नेता व पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष सागर नवदिया ने कार्यक्रम का जानकारी देते हुए बताया उद्घाटन सुबह 9 बजे से होगा 10 बजे से 12 बजे तक मिथिलावादी विचार पर चर्चा-परिचर्चा किया जाएगा 12 बजे 2 बजे तक एमएसयू का आगामी विजन सह बुकलेट अनावरण 3 बजे से शाम 5 बजे तक मिथिला क्षेत्र में सांगठनिक गतिविधि पर चर्चा शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक विभिन्न राज्यों में सांगठनिक कार्य पर चर्चा तथा रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक विश्वविद्यालय चुनाव पर चर्चा -परिचर्चा किया जाएगा वहीं 28 फ़रवरी को दिन के 10 बजे से 11 बजे तक गांव में मिथिलावादी विचार के प्रसार पर मंथन 11 बजे से 2 बजे तक पंचायती राज चुनाव तथा बुकलेट अनावरण व 3 बजे से शाम 6 बजे तक दरभंगा,मधुबनी,समस्तीपुर,सहरसा,सुपौल,में जिला परिषद चेयरमैन हेतु जिलाध्यक्ष विकाश फ्रंट का गठन सह प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम के लिए एमएसयू राष्ट्रीय महासचिव गोपाल चौधरी, विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना,धीरज झा आदि कार्यक्रम के सफलता के लिए जुटे हुए हैं।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …