Breaking News

जनमुद्दों पर आंदोलन करके ही राज्यस्तरीय दर्जा हासिल -भाकपा माले

 

जनमुद्दों पर आंदोलन करके ही राज्यस्तरीय दर्जा हासिल -भाकपा माले
विधानसभा में व्यंग कसने वाले मंत्री को क्षेत्र की जनता जबाब मांगेगी
महागठबंधन के साथ मिलकर जनमुद्दों पर बहस के लिए सरकार को घेरना स्वागत :- माले

 

दरभंगा भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव वरिष्ठ नेता आर के सहनी, लक्ष्मी पासवान ने प्रेस वयान जारी कर बताया कि माले विधायको ने विधानसभा में जनमुद्दों पर बहस खड़ा कर चुनाव में जनता से किए वायदे को पूरा कर मिसाल पेश किया है और महागठबंधन के सहयोग से विधानसभा में सरकार को घेरा जो स्वागतयोग्य कदम है। लेकिन इसपर व्यंगवाजी मंत्री मदन सहनी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महंगा साबित होगा । अब सह मात का खेल नही चलेगा बल्कि जबाबदेह भूमिका निभाएंगे नही तो कुर्सी छोड़ना होगा ।सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन मजबूत बनाने का संकल्प ही भाकपा माले ने लिया है । नेताओ ने कहा कि समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी को वहादुपुर की जनता गरीबो के हक, मर्यादा ,विकास के लिए लड़ने वाले विधायक व पार्टी पर तंज कसने के लिए नही जिताया है बल्कि रक्षा करने के लिए भेजा है।भाजपा -जदयू विधायक को माफी मांगने के लिए जनता दौरा करने पर घेराव करेगी ।दरभंगा के ज्वलंत मुद्दों पर डोनार से टीनही पल, डीएमसीएच से छपरार घाट तक नाला निर्माण में बिलम्ब,परचधारी को दखल दिहानी ,वास भूमि उपलब्ध कराने, डिस्टेन्स ,कोरोना काल मे बन्द निजी स्कूलों द्वारा फीस लेने ,किसानों को फसल क्षति मुआवजा नहीं देने , बन्द मिल, दलित -गरीब पर हमलावर, बढ़ते अपराध रोकने जैसे सवाल माले विधायक द्वारा उठाए गए हैं । लेकिन सत्ता के विधायक का कार्य सिर्फ धन उपार्जन और हास्य व्यंग्य करना जनता देख रही है। नेताओं ने बताया कि जनांदोलन कर ही जनता पार्टी को विधानसभा में 12 कई संख्या भेजी है और चुनाव आयोग ने राज्यस्तरीय दर्जा दिया है।दरभंगा में आंदोलन को निर्णायक व प्रभावकारी व्यापक पैमाने पर फैलाने की कार्ययोजना तैयार किया गया है।भाजपा आरएसएस की राजनीति का जबाब देते हुए नीतीश सरकार का भी भंडाफोड़ किया जाता हैं।किसानों को तीन कानून के खिलाफ व वाजार समिति चालू करने और 11 मार्च को स्वामी सहजानन्द के जयंती पर मार्च निकाला जाएगा।

 

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …