Breaking News

सी एम कॉलेज की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का मेयर ने किया उद्घाटन

सी एम कॉलेज की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का मेयर ने किया उद्घाटन

एनएसएस के 50 छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य ने विशेष शिविर हेतु किया वाजितपुर रवाना परिवार हमारी पहली पाठशाला,सुधार की शुरुआत खुद से हो- महापौर

वाजितपुर के चहुंमुखी विकास हेतु योजनाबद्ध कार्य करेगा महाविद्यालय- प्रो विश्वनाथ एनएसएस युवाओं के चरित्र एवं व्यक्तित्व निर्माण का सर्वोत्तम माध्यम- डा चौरसिया

सेवाभावना से हमारे अहंकार की समाप्ति और बेहतर समाज संभव- डा आनंद प्रकाश

शैक्षणिक वातावरण निर्माण एवं जन जागरूकता से होगा समाज का समुचित विकास- विजय पासवान
अभी भी हमारा समाज पूरी तरह जागरूक नहीं हुआ है। यदि हम सब अपनी जिम्मेदारियां निभाएं तो अधिकांश समस्याएं दूर हो जाएंगी।सिर्फ भाषण से नहीं,बल्कि आचरण बदल कर ही हम परिवर्तन ला सकते हैं।यदि हम प्रयासरत रहे तो आज नहीं तो कल सुधार अवश्य दिखेगा।उक्त बातें दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजयंती देवी खेरिया ने सी एम कॉलेज,दरभंगा के एनएसएस इकाई के तत्वावधान में महदौली, वाजितपुर,दरभंगा में “शिक्षा, स्वच्छता तथा कोविड-19 जागरूकता” विषयक सात दिवसीय विशेष शिविर का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए कहा।मेयर ने कहा कि लोग स्वार्थवस तालाब को भर रहे हैं,जिससे पेयजल संकट उत्पन्न हो रहा है। परिवार हमारी पहली पाठशाला है,जहां हमें चरित्र की शिक्षा मिलती है।अच्छे संस्कारों की शुरुआत घर- परिवार से ही होती है।सुधार हमें खुद से प्रारंभ करनी होगी। सरकार के साथ-साथ समाज को भी जागरूक करना होगा।मेयर ने कहा कि नगर क्षेत्र में यदि कोई समस्या हो तो निगम को सूचित करें।अधिकांश समस्याएं 24 घंटे के अंदर दूर कर दी जाएगी।छात्र जीवन स्वर्णिम काल होता है।अपने घर जैसी ही स्वच्छता समाज में भी रखनी चाहिए,क्योंकि जहां अधिक गंदगी है,वहीं कोरोना जैसे महामारी का प्रकोप अधिक दिखता है।
प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने कहा कि वाजितपुर महाविद्यालय के एनएसएस द्वारा गोद लिया गया है,जिसके चहुमुँखी विकास हेतु योजनाबद्ध कार्य जाएगा। समस्याएं आएंगी,पर उनका हम डट कर न केवल मुकाबला करेंगे, बल्कि उनका समुचित समाधान भी करेंगे।स्वयंसेवक कभी थकते नहीं है,इनसे दूसरों को भी प्रेरणा मिलती हैं।ये समाज की धड़कन और शक्ति हैं जो समस्या का अंतिम समाधान होने तक सेवारत रहते हैं।
शिविर के उद्घाटन सत्र का विषय प्रवेश कराते हुए मुख्य वक्ता के रूप में विश्वविद्यालय के पूर्व एनएसएस समन्वयक डा आर एन चौरसिया ने कहा कि विशेष शिविर एनएसएस का “कैंपस टू कम्युनिटी” की यात्रा है,जिसमें स्वयंसेवक नि:स्वार्थ भाव से समाजसेवा कर अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं।छात्रों के लिए समाज प्रयोगशाला है, जहां वे अपने शैक्षणिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप प्रदान करेंगे।शिविर के माध्यम से छात्रों का सामाजीकरण होता है तथा सामाजिक सद्भाव भी बढ़ता है। एनएसएस शिक्षा का अभिन्न अंग है जो छात्रों में नेतृत्व क्षमता,आपसी तालमेल तथा दायित्व बोध का ज्ञान कराता है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डा आनंद प्रकाश गुप्ता ने एनएसएस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा उसके उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि सेवा भावना से हमारे अहंकार की समाप्ति तथा बेहतर समाज का निर्माण होता है।उन्होंने छात्रों की निष्ठा,अनुशासन तथा बुद्धि-विवेक से कार्य करने की अपील तथा गांधी के आदर्श को अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण का आह्वान किया।
सम्मानित अतिथि के रूप में वाजितपुर,वार्ड नंबर 23 के पार्षद गीता देवी ने मोहल्ले में सड़क-गली,नदी कटाव,बाढ तथा विकास संबंधी समस्याओं को बताते हुए सभी से महदौली,वाजितपुर के विकास में सहयोग करने की अपील की।
डा अंबेडकर युवा केंद्र,वाजितपुर के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार पासवान ने कहा कि वाजितपुर में शैक्षणिक वातावरण के निर्माण तथा जन जागरूकता से ही समाज का समुचित विकास होगा।नशाखोरी तथा जुआवाजी यहाँ की बड़ी समस्या है।बच्चों के अभिभावकों से मिलकर,उन्हें विद्यालय भेजना आवश्यक है।इसके लिए जिला प्रशासन,स्थानीय लोगों तथा शिक्षकों का अपेक्षित सहयोग जरूरी है।स्वयंसेवकों को प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, डा अंबेडकर मॉडल विद्यालय की संचालिका डा प्रेम कुमारी तथा अवकाश प्राप्त सवइंस्पेक्टर उमाशंकर, समाजशास्त्र के प्राध्यापक प्रो संजीव कुमार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अमरजीत कुमार,श्रेया कुमारी,शिवम कुमार झा, सत्यम कुमार,नीली रानी, अणिमा सिन्हा,पुरुषोत्तम कुमार चौधरी,आबदा तनवीर, ताखीस कासिम,जयश्री कुमारी,नेहा कुमारी,खुल्द महफूज तथा कुमार सौरभ आदि ने सक्रिय योगदान किया।
आगत अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ तथा स्मृतिचिह्न से किया गया।हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो अखिलेश कुमार राठौर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन शिविर की संयोजिका तथा एनएसएस पदाधिकारी प्रो रितिका मौर्या ने किया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …