बढ़ती पेट्रोलियम पदार्थों के दाम, मंहगाई, तीनों कृषि विरोधी कानून के खिलाफ सीपीआई ने फूका प्रधानमंत्री का पूतला
कॉरपोरेट घरानों से यारी किसानों से दलाली नहीं चलेगी:- सीपीआई
सूबे मे बढ़ रहे अपराध के खिलाफ सीपीआई ने निकाला प्रतिवाद मार्च

दरभंगाभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) दरभंगा जिला परिषद् के द्वारा लगातार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस आदि के दामों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि, किराना सामानों के बढ़ रहे दाम, तीनों कृषि विरोधी काला कानून के खिलाफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन लहेरियासराय टावर पर किया। पुतला दहन से पूर्व बिहार में बढ़ रहे अपराधिक घटना लूट, बलात्कार, डकैती, हत्या के खिलाफ प्रतिवाद मार्च पोलो मैदान से लहेरियासराय टावर तक निकाला। वही प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व सीपीआई के जिला सचिव नारायण जी झा ने किया। प्रतिवाद मार्च में सरकार के विरोध में सीपीआई कार्यकर्ता गगनचुंबी नारे लगा रहे थे। वही बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों के दाम को जल्द कम करने, किराना सामानों के दाम कम करने, तीनों कृषि विरोधी काला कानून वापस लेने आदि की मांग कर रहे थे। पुतला दहन के उपरांत सीपीआई कार्यालय सचिव विश्वनाथ मिश्र की अध्यक्षता में एक सभा हुई जिसको संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष व सीपीआई नेता राजीव चौधरी ने कहा कि यह सरकार जब से सत्ता में आई है सभी जनउपयोगी सामानों की दाम में बेतहाशा मूल्यी वृद्धि कर रही है। जहां आज कई महीने से किसान तीनों कृषि विरोधी काला कानून वापसी की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रही है और सरकार कॉर्पोरेट घराने को मदद करने के लिए के तीनों कृषि कानून वापस लेने के बजाय अन्नदाता किसान पर थोप रही है। जिसे अखिल भारतीय किसान सभा हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर सरकार जल्द से जल्द तीनों कृषि विरोधी कानून वापस लेने की घोषणा नहीं करती है तो हम इस आंदोलन को और उग्र करेंगे। दिल्ली,हरियाणा, पंजाब की तरह बिहार में भी यह आंदोलन जल्द उग्र रूप पकड़ेगा। सरकार कार्पोरेट घरानों से यारी और किसानों से गद्दारी कर रही है। जो किसान करोना जैसे महामारी में अपनी जान को जोखिम में डालकर पूरे देश का पेट भरा और आज भी भर रहा है। उस किसानों के साथ यह नरेंद्र मोदी की सरकार हिटलर की तरह व्यवहार कर रही है। जहाँ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेलों के दाम में भारी गिरावट आई है। वही भारत में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम से दोगुना टैक्स लगाकर यह सरकार जनता का खून चूस रही है। वहीं उन्होंने पड़ोसी देशों में पेट्रोल, डीजल की कीमत और भारत में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में व्यापक अंतर पर भी सरकार को घेरा।
वही एआईवाईएफ के राज्य उपाध्यक्ष राजू मिश्रा ने कहा कि सूबे के अंदर लगातार आपराधिक घटना बढ़ रही है। जिला के अंदर विगत एक महीनों में दर्जनों डकैती कई हत्या, लूट और बलात्कार की घटना घटी है। लेकिन प्रशासन एक भी अपराधी को पकड़ने में अभी तक नाकाम रही है। बिहार और जिला के अंदर प्रशासन का भय अपराधियों के अंदर से खत्म हो गया है। अपराधिक घटनाएं इस नीतीश सरकार में चरम पर है। ऐसा लग रहा है कि सरकार के ही संरक्षण में सारे अपराध हो रहे हैं। वहीं उन्होंने 19 लाख रोजगार की मांग, बढ़ती महंगाई, अपराधिक घटना पर रोक, तीनों कृषि काला कानून वापसी की मांग आदि को लेकर राज्यव्यापी आवाह्न के तहत जिला मुख्यालय पर 1 मार्च को आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन कि घोषणा किया। सभा को एआईवाईएफ के जिला संयोजक आनंद मोहन, पूर्व संयोजक भाकपा युवा नेता वरुण कुमार झा, एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष शशि रंजन, जिला सचिव शरद कुमार सिंह, भाकपा नेता मणिकांत झा, पंकज चौधरी, मोहम्मद कलाम, लाल बच्चा दास, मदन पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, गौतम कांत चौधरी, धनिया देवी, धीरेंद्र कुमार झा, हीरा पासवान आदि ने संबोधित किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal