Breaking News

युवाओं के रोज़गार के मुद्दो से पल्ला नहीं झाड़ सकती बिहार सरकार – आप  

 

युवाओं के रोज़गार के मुद्दो से पल्ला नहीं झाड़ सकती बिहार सरकार – आप

पटना

Edit”By- ajit kumar singh

राज्य में बढ़ती बेरोजगारी ने बिहार सरकार के विकास के खोखले दावों की पोल खोल के रख दी है। कोरोना महामारी के बावजूद बिहारी दूसरे राज्यों में पलायन को मजबूर हो रहे है।

बिहार के श्रम मंत्री जी अपने जिम्मेदारी से बचने के लिए अजीबों गरीब बयान देते है इनका कहना है कि – ‘बेरोजगारी नया शब्द है इनके हिसाब से और बच्चा माँ के पेट से अपना रोजगार लिखवा कर आता है। सच्चाई ये है कि बिहार का युवा मां के पेट के कारण नहीं सरकार के नाकारापन और गलत नीतियों के कारण बेरोजगार है।

वहीं दूसरी ओर बीपीएससी, बीएसएससी हर साल वार्षिक नियुक्ति कैलेंडर तो जारी करती है पर सरकार उनपर अमल करना भूल जाती है और नियुक्ति की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं होती। लेकिन बिहार सरकार में नेताओं की बहाली कि प्रकिया समय से पूरी होती है यानी जिस प्रकार चुनाव समय पर हो सकते है, उसकी प्रकार नौकरियों की प्रक्रिया समय पर क्यूं पूरी नहीं होती???

प्रदेश प्रवक्ता गुलफेशन यूसुफ कहा कि सरकार अपने 19 लाख रोजगार के वादे को भी भूल गई है जो बस एक चुनावी जुमला बन के रह गया। वर्तमान समय में बिहार देश का सबसे ज्यादा युवा श्रम वाला राज्य है पर सरकार इस अवसर को आपदा बनाने पर तुली हुई है सरकार को बेरोजगारी को खत्म करना होगा और युवाओं का भविष्य बर्बाद होने से बचाना होगा।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …