Breaking News

MSU के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरे और अंतिम दिन विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया।

दरभंगा के बहुउद्देश्यीय भवन में चल रहे एम.एस.यू. के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरे और अंतिम दिन विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया

AJIT KUMAR SINGH

यूनियन का मुख्यपत्र मिथिलावाद का लोकार्पण यूनियन के अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज, महासचिव गोपाल चौधरी,कोषाध्यक्ष प्रवेश झा, प्रवक्ता धीरज कुमार झा बिहार प्रभारी शिवेंद्र वत्स, लीगल हेड मनीष पांडे ने संयुक्त रूप से किया। दूसरे दिन के प्रथम सत्र “गाँव गाँव मे मिथिलावाद के प्रचार-प्रसार पर मंथन” का आयोजन किया गया जिसे संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा कि अपने संघर्ष के बदौलत हमलोगों मैथिलों के दिल और दिमाग मे स्थायी जगह बनाने का कार्य किया है। *मिथिलावाद मिथिला को समृद्धि के महल तक पहुँचाने का रास्ता है।* यह आंदोलन मिथिलावादी विचार पर टिका हुआ है । विचारधारा जितना मजबूत होगा संगठन भी उतना ही मज़बूत होगा मिथिला में व्यापत शैक्षणिक अराजकता, उद्योगों की बदहाली, किसान के दयनीय हालत, पलायन की समस्या, स्वास्थ्य सेवा का बदतर हालात आदि मुद्दों को लेकर गाँव-गाँव जाना होगा लोगों को जगाना होगा तभी जाकर समृद्ध मिथिला का परिकल्पना साकार हो सकता है।
वहीं द्वितीय सत्र ” पंचायती चुनाव में यूनियन की भागीदारी” विषय पर बोलते हुए वक्ता के रूप में सागर नवदिया ने कहा कि भारत की आत्मा गाँव मे बसति है। और पंचायती राज की आत्मा ग्रामसभा में । लेकिन पंचायत के निर्वाचित पदाधिकारी को अपने अधिकार और कर्तव्य का पता नहीं होता है जिससे पंचायती राज का उद्देश्य धरातल पर सफल नहीं हो पाता है। लेकिन पिछले 6सालों में समाज के लिए संघर्ष करनेवाले एक नौजवानों के फौज हमने तैयार किया है। अब समय आ गया है व्यवस्था परिवर्तन व्यवस्था में रहकर करना आसान हो जाता है। समृद्ध मिथिला तभी हो सकता है जब मिथिला का प्रत्येक गाँव समृद्ध हो। हमलोग लोकतंत्र के सबसे छोटी इकाई पंचायती राज चुनाव के मिथिलावादी सोच का विकसित पंचायत बनाएंगे । यूनियन के 500 सैनानी पंचायती राज चुनाव-2021 में विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ेंगे यह घोषणा अधिकारिक रूप से यूनियन करती है। हमारे सोच का मुखिया बनेगा तो हम एक भी काम के लिए आमजन को ब्लॉक का चक्कर नहीं लगाने देंगे उनका काम पंचायत भवन पर होगा। हमारा सदस्य अगर सरपंच बनता है तो गाँव के तमाम जमीनी विवाद का हल सामाजिक स्तर पर करवाएंगे । साथ ही उन्होंने आमजनों से आह्वाहन करते हुए कहा कि केंद्र मोदी जी को दिए,राज्य नीतीश जी को दिए हमको एक बार जिला दिया जाय हमलोग विकास के नव आयाम को गढ़ेंगे। दरभंगा मधुबनी के जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष यूनियन का हो, जिसके बाद जिला के विकास के लिए ” जिला विकास फ्रंट” का गठन हमलोग करेंगे मौका मिला तो जिला का कायाकल्प करने का काम हमलोग करेंगे ।
वहीं समापन सत्र “प्रेस-कॉन्फ्रेंस” में यूनियन के महासचिव गोपाल चौधरी ने कहा कि हमारा अधिवेशन ऐतिहासिक रहा हैं इस अधिवेशन में पूरे देश से संगठन के साथियों ने भाग लिया दो दिवसीय चिंतन मंथन के बाद हमलोग इस निष्कर्ष पर पहुँचे हैं कि हमलोग सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर इस आंदोलन को तेज करेंगे जब तक पुनः मिथिला समृद्ध ना हो जाय हमरा संघर्ष जारी रहेगा
धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता धीरज कुमार ने दिया उन्होंने कहा कि इस अधिवेशन में सहयोग सहयोग करने वाले यूनियन के सैनानी, मीडिया के बंधु एवं आमजनों के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं। मंच संचालन वीरेंद्र कुमार और विकास पाठक ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विवि प्रभारी अमन सक्सेना,लीगल हेड मनीष पांडेय, विद्याभूषण राय, राघवेंद्र रमन, चंचल यादव, सद्दाम खान, राज पासवान, विवि अध्यक्ष अमित ठाकुर, जिलाध्यक्ष अभिषेक झा, अंकित आज़ाद, अभिजीत कश्यप,कृष्णनंद मिश्रा, गणेश पंडित,प्रसून कुमार, अनीश,नीरज,सुभाष झा,दीपक झा,दिवाकर मिश्रा, प्रवक्ता जय प्रकाश झा सहित सैकड़ो सैनानी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …