प्रो हरिनारायण सिंह की पत्नी के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताया शोक
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य एवं सेवानिवृत्त शिक्षक नेता प्रो हरिनारायण सिंह की पत्नी के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने रविवार को शोक जताया। संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने अपने शोक संदेश में उनके निधन को मिथिला-मैथिली के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को मिलनसार स्वभाव की साहित्य प्रेमी मैथिलानी और मिथिला-मैथिली के विकास की समर्पित हितैषी बताया।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने कहा कि उनके निधन से मिथिला-मैथिली के विकास के लिए सतत चिंतनशील रहने वाली हितचिंतक हमसे सदा के लिए जुदा हो गयी। संस्थान के सचिव प्रो जीवकांत मिश्र ने पत्रकार पति के कृतित्व में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने उन्हें सादगीपूर्ण जीवन जीने वाली मिथिला-मैथिली के विकास की समर्पित गृहिणी बताया। महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। शोक संवेदना व्यक्त करने वाले अन्य लोगों में डॉ गणेश कांत झा, विनोद कुमार झा, प्रो विजयकांत झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढा भाई, डॉ उदय कांत मिश्र, आशीष चौधरी, मेघानंद झा आदि शामिल हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal