Breaking News

दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल हेतु पारा विधिक स्वयंसेवको का होगा चयन

 

दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल हेतु पारा विधिक स्वयंसेवको का होगा चयन
200 पारा विधिक स्वयंसेवक का होगा चयन

दरभंगा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार दरभंगा अनुमंडल हेतु 100 बेनीपुर अनुमंडल हेतु 50 एवं बिरौल अनुमंडल हेतु 50 कुल 200 विधिक स्वयंसेवकों का चयन किया जाना है।
पारा विधिक स्वयंसेवकों का चयन हेतु स्थानीय स्तर पर आवेदन-पत्र दिनांक 10.03.2021 के संध्या 5:00 बजे तक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के कार्यालय में हाथों /हाथ या निबंधित-डाक द्वारा आमंत्रित क्या जाएगा ।
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के वेबसाइट https://districts. ecourts. gov./darbhanga से डाउनलोड कर सकते हैं। पारा विधिक स्वयंसेवक के चयन प्रक्रिया संबंधी सभी प्रकार के Updates व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के बेबसाइट पर समय- समय पर उपलब्ध रहेगा।
साक्षात्कार पत्र ( Interview Letter ) वितरित करने की तिथि की जानकारी दिनांक 11.03.2021 को संध्या 5:00 बजे से उपलब्ध रहेगा।
निर्धारित तिथि एवं उसके पश्चात तीन दिनों के अंदर सभी अभ्यर्थी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के कार्यालय में आकर साक्षात्कार पत्र ( Interview Letter ) बात कर सकते हैं।

Check Also

• ललित बाबू की 104 वीं जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया… 

🔊 Listen to this • जमीनी स्तर पर काम करने वाले एवं हम सबके प्रेरक …