Breaking News

विधान सभा मार्च में शामिल होने के लिए खेग्रामस कार्यकर्ता ट्रेन से पटना हुए रवाना।

विधान सभा मार्च में शामिल होने के लिए खेग्रामस कार्यकर्ता ट्रेन से पटना हुए रवाना।

200 दिन काम 500 रुपया मजदूरी देने की मांग

दरभंगा  मनरेगा में 200 दिन काम और 500 रुपया मजदूरी, मनरेगा में सभी मजदूरो को काम देने, जहा झुग्गी वही मकान के आधार पर दलित-गरीबो के लिए आवास नीति बनाओ, मासिक पेंशन भुगतान, व समय पर राशन देने की गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर आयोजित 3 मार्च को बिहार विधान सभा घेराव में शामिल होने के लिए आज सैकड़ो कार्यकर्ता आज पटना रवाना हुए।

जत्था का नेतृत्व खेग्रामस जिला अध्यक्ष जंगी यादव, मनरेगा मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष पप्पू पासवान, जिला सचिव बैद्यनाथ यादव सहित कई लोग नेतृत्व कर रहे है।

जत्था को रवाना करते हुए भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार व जिला कमिटी सदस्य प्रिंस राज ने बताया कि आज बिहार में मनरेगा योजना को लूट के हवाले कर दिया गया है। लौकडौन के बाद मजदूरो को काम नही मिल रहा है। आज मजदूर भुखमरी के कगार पर है।
कल पटना के सड़को पर जब बिहार विधान सभा के बाहर दलित-गरीब प्रदर्शन करेंगे वही अंदर में भाकपा(माले) के 12 विधायक उनके सवालो पर प्रदर्शन करेंगे। और मनरेगा मजदूर के सवालो को विधान सभा के अंदर उठाएंगे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …